Rewa News : चाकघाट में चोरी की घटनाएं बढ़ीं, पुलिस की निष्क्रियता पर उठे सवाल, CCTV में कैद हुए चोर

चाकघाट। रीवा जिले के चाकघाट कस्बे में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने स्थानीय निवासियों की नींद उड़ा दी है। चोरी के मामलों में पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं।
पांच दिन पहले हुई बाइक चोरी का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि मंगलवार रात को चोरों ने दो और बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। यह घटनाएं थाने से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर हुईं।
दो पहिया वाहन चोरी की घटनाएं
घटना -1 : मोहल्ला बघेडी में तत्कालीन नगर पार्षद सत्यम केसरवानी की नई बाइक उनकी दुकान के सामने से चोर उठा ले गए। घटना - 2 : उसी मोहल्ले में एक एजेंसी के बाहर खड़ी पत्रकार की बादक को भी देर रात चोरों ने निशाना बनाया। वाहन चोर गिरोह आए दिन दो पहिया वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे रहा है।सीसीटीवी में कैद वारदात
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की यह वारदात कैद हो गई है। फुटेज में देखा गया कि चोर आसानी से बाइक का ताला खोलते हैं और चोरी की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते हैं।





















