PlayBreaking News

सरसवाही सोसायटी का सेल्समैन निकला करोड़पति; लोकायुक्त ने घर पर मारा छापा, डेढ़ करोड़ से अधिक की संपत्ति मिली

Follow on Google News
सरसवाही सोसायटी का सेल्समैन निकला करोड़पति; लोकायुक्त ने घर पर मारा छापा, डेढ़ करोड़ से अधिक की संपत्ति मिली
मप्र में लोकायुक्त की छापा मारा कार्रवाई लगातार जारी है। वहीं मंगलवार को कटनी में स्लीमनाबाद क्षेत्र के सरसवाही गांव की सोसायटी के सेल्समैन के घर पर लोकायुक्त की टीम ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान सेल्समैन शिवशंकर दुबे के पास डेढ़ करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति मिली है। ये भी पढ़ें: MP Transfer : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले, सीहोर से हटाए गए समीर यादव, देखें लिस्ट

लोकायुक्त छापे में मिली इतनी संपत्ति

लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरवड़े ने बताया कि शिवशंकर दुबे सरसवाही के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की शिकायत मिली थी। इस पर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार को दबिश दी है। कार्रवाई में एलआईसी पॉलिसी 8 लाख की, 26 लाख 59 हजार 5 सौ की रजिस्ट्री, दो मकान 65 लाख के, नकद 1 लाख 27 हजार 660 रुपए मिले हैं। इसके अलावा आभूषण भी मिले हैं। इसकी कुल कीमत 1करोड़ 63 लाख 32 हजार 761 आंकी गई है। मामले में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज विवेचना में लिया गया। ये भी पढ़ें: MP Weather Update : बौछारें पड़ने से वातावरण में घुली ठंडक, कई जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट

घर से आभूषण, नकदी सहित करोड़ों की जमीन के दस्तावेज मिले

डीएसपी दिलीप झरवड़े ने जानकारी देते हुए कहा कि मामले में शिकायत मिल रही थी। शिकायतों के मद्देनजर लोकायुक्त की टीम उसके धरवारा स्थिति निवास स्थान पहुंची थी। इसमें टीम ने घर में तलाशी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए और मौके पर जांच के दौरान सेल्समैन के घर से आभूषण, नकदी सहित करोड़ों की जमीन और मकान के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। लोकायुक्त ने मामले को विवेचना में लिया है। भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्ना धाराओं के तहत मामले में कार्रवाई जारी है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts