Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

देश में बढ़ी अत्यधिक अमीरों की संख्या, साल 2023 में आंकड़ा 6 प्रतिशत बढ़कर 13,263 हुआ

Follow on Google News
देश में बढ़ी अत्यधिक अमीरों की संख्या, साल 2023 में आंकड़ा 6 प्रतिशत बढ़कर 13,263 हुआ

नई दिल्ली। भारत में अत्यधिक अमीर (अल्ट्रा हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल) व्यक्तियों की संख्या बीते साल यानी 2023 में सालाना आधार पर छह प्रतिशत बढ़कर 13,263 हो गई है। यह पिछले साल 12,495 थी। नाइट फ्रैंक इंडिया की बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में बढ़ती समृद्धि के कारण अत्यधिक अमीरों की संख्या 2028 तक बढ़कर करीब 20,000 हो जाएगी। इन्हें ऐसे व्यक्तियों के रूप में परिभाषित किया गया है जिनकी कुल संपत्ति तीन करोड़ डॉलर या उससे अधिक है।

पांच साल में 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ेंगे अमीर

देश में अत्यधिक अमीरों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अगले पांच साल में इसमें 50.1 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है। नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के अनुसार, 90 प्रतिशत भारतीय अत्यधिक अमीरों की संपत्तियों में 2024 में बढ़ोतरी की उम्मीद है। वहीं 63 प्रतिशत की संपत्तियों के मूल्य में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की उम्मीद है।

तुर्किये में सबसे ज्यादा बढ़ी अमीरों की संख्या

विभिन्न देशों की बात की जाए, तो तुर्किये में अमीरों की संख्या में सालाना आधार पर सबसे अधिक 9.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके बाद अमेरिका में अमीरों की संख्या 7.9 प्रतिशत, भारत में 6.1 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया में 5.6 प्रतिशत और स्विट्जरलैंड 5.2 प्रतिशत बढ़ी है। विश्व में अमीरों की संख्या अगले पांच साल में 8,02,891 होने सकती है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts