Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बैन, बवाल और फिर धमाका!‘द केरल स्टोरी 2’ ने पहले दिन ही हिलाया बॉक्स ऑफिस

विवादों और कानूनी अड़चनों के बीच रिलीज हुई द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की है। केरल हाई कोर्ट से स्टे हटने के बाद 27 फरवरी को फिल्म तय समय पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी बहस और विरोध देखने को मिला, लेकिन इसका असर ओपनिंग डे की कमाई पर ज्यादा दिखाई नहीं दिया।
‘द केरल स्टोरी 2’ ने पहले दिन ही हिलाया बॉक्स ऑफिस
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    काफी हंगामे और कानूनी अड़चनों के बाद 27 फरवरी को फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। रिलीज से ठीक एक दिन पहले तक फिल्म पर रोक लगी हुई थी, लेकिन कोर्ट से राहत मिलने के बाद तय तारीख पर ही इसे दर्शकों के सामने पेश किया गया।

    रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई। किसी ने कहानी की तारीफ की, तो किसी ने इसे विवादित बताया। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले ही दिन अच्छी शुरुआत कर यह साफ कर दिया कि दर्शकों की दिलचस्पी कम नहीं हुई है।

    पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 3.5 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की। वहीं, दुनियाभर में इसका कलेक्शन करीब 4.15 करोड़ रुपए रहा।

    खास बात यह है कि इसने रिलीज के दिन ही तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ और सिद्धांत चतुर्वेदी-मृणाल ठाकुर की ‘दो दीवाने सहर में’ को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया।

    अब सभी की नजरें वीकेंड पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में और बढ़ोतरी हो सकती है।

    बजट और पिछली फिल्म से तुलना

    इस फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है और निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट लगभग 28 करोड़ रुपए है।

    गौरतलब है कि साल 2023 में रिलीज हुई ‘द केरल स्टोरी’ ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उस फिल्म का बजट करीब 20 करोड़ रुपए था और उसने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। उसकी ओपनिंग लगभग 8 करोड़ रुपए के आसपास रही थी।

    केरल हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत

    रिलीज से एक दिन पहले केरल हाई कोर्ट की सिंगल जज बेंच ने फिल्म पर 15 दिनों का अंतरिम स्टे लगा दिया था। जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस की बेंच ने CBFC द्वारा दिए गए सर्टिफिकेट पर सवाल उठाए थे। कोर्ट का कहना था कि फिल्म के कुछ हिस्सों से सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है।

    दो याचिकाओं में यह आरोप लगाया गया था कि फिल्म का नाम और विषय केरल राज्य की छवि को नुकसान पहुंचा सकता है, क्योंकि इसमें आतंकवाद और जबरन धर्म परिवर्तन जैसे संवेदनशील मुद्दों को दिखाया गया है।

    इसके बाद निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने इस फैसले को चुनौती दी। डिवीजन बेंच में जस्टिस एसए धर्माधिकारी और जस्टिस पीवी बालकृष्णन ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं। लंबी सुनवाई के बाद डिवीजन बेंच ने सिंगल जज का आदेश पलटते हुए स्टे हटा दिया। इस फैसले के बाद फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया और यह 27 फरवरी को ही सिनेमाघरों में आ गई।

    निर्माता का बयान- 'किसी राज्य के खिलाफ नहीं'

    फिल्म पर उठे विवाद के बाद निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने साफ कहा कि फिल्म का मकसद किसी राज्य या उसके लोगों को निशाना बनाना नहीं है।

    Twitter Post

    उन्होंने कहा कि न तो फिल्म की टीम और न ही उनका कोई सदस्य केरल या वहां के लोगों के खिलाफ है। उनका उद्देश्य केवल एक कहानी को सामने लाना है, जिसे वे जरूरी समझते हैं।

    फिल्म की कहानी और कलाकार

    फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी एक बार फिर जबरन धर्म परिवर्तन जैसे संवेदनशील विषय के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे कुछ लड़कियों को प्यार के नाम पर फंसाकर उनका ब्रेनवॉश किया जाता है और फिर उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts