Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CM हेल्पलाइन में शिकायत की तो प्रिंसिपल ने दिखाई नंबरों की ताकत! बोले-जीरो नंबर और फेल करने की धमकी-वीडियो वायरल

इंदौर के मल्हार आश्रम स्कूल के प्रिंसिपल देवेंद्र कुमार का विद्यार्थियों को फेल करने की धमकी देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। बच्चों ने गंदे शौचालय, पानी और बिजली की समस्याओं को लेकर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की थी। नाराज प्रिंसिपल ने प्रैक्टिकल में जीरो और कॉपियां सख्ती से जांचने की बात कही। उन्होंने वीडियो को सही बताते हुए भाषा में गलती स्वीकार की है।
CM हेल्पलाइन में शिकायत की तो प्रिंसिपल ने दिखाई नंबरों की ताकत! बोले-जीरो नंबर और फेल करने की धमकी-वीडियो वायरल

इंदौर। स्कूल में गंदे शौचालय, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की समस्या उठाना विद्यार्थियों को भारी पड़ गया। अपनी परेशानी स्कूल प्रबंधन तक पहुंचाने के बजाय सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने वाले विद्यार्थियों को प्रिंसिपल ने परीक्षा में फेल करने की धमकी दे दी। इंदौर के सांदीपनि स्कूल और सुपर-100 योजना से जुड़े मल्हार आश्रम स्कूल के प्रिंसिपल देवेंद्र कुमार का करीब पांच मिनट का वीडियो सामने आया है। इसमें वे विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल में जीरो नंबर देने और उत्तर पुस्तिकाओं की सख्ती से जांच कराने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों के साथ स्कूल प्रबंधन के व्यवहार पर सवाल खड़े हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: अमेरिका में बड़ा विमान हादसा टला! टैक्सी करते समय टकराए अमेरिकन एयरलाइंस के दो विमानों के पंख

शिकायत में उठाई थी शौचालय, पानी और बिजली की समस्या

जानकारी के अनुसार, मल्हार आश्रम स्कूल के विद्यार्थियों ने स्कूल में गंदे शौचालय, पानी की परेशानी और बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। विद्यार्थियों का कहना था कि स्कूल में बुनियादी सुविधाओं को लेकर दिक्कतें हैं। इसी शिकायत को लेकर प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों को अपने पास बुलाया और उनसे सवाल-जवाब शुरू कर दिए।

ये भी पढ़ें: WWE स्टार ब्रॉनसन रीड का निधन! 38 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा;पत्नी और नन्ही बेटी को छोड़ गए पीछे

प्रिंसिपल ने बताई नंबरों की ताकत, जीरो देने की कही बात

वायरल वीडियो में प्रिंसिपल विद्यार्थियों से कहते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने पहले उन्हें समस्या क्यों नहीं बताई और सीधे सीएम हेल्पलाइन में शिकायत क्यों कर दी। बातचीत के दौरान वे कहते हैं कि विद्यार्थियों को नियंत्रित करने के लिए उनके पास इंटरनल नंबर देने की व्यवस्था है। वे प्रैक्टिकल के 25 नंबरों में जीरो देने की बात कहते हैं। इतना ही नहीं, प्रिंसिपल वीडियो में यह भी कहते सुनाई देते हैं कि यदि विद्यार्थी मुख्य परीक्षा में 50 नंबर भी ले आएं, तब भी उन्हें पास होने में परेशानी हो सकती है। वे उत्तर पुस्तिकाओं की सख्ती से जांच कराने की बात भी कहते हैं।

ये भी पढ़ें: Nestle India की बढ़ी मुश्किलें, EPFO ने भेजा लाखों का नोटिस

मोबाइल पर मैसेज टाइप कर छात्र से पढ़वाया

वीडियो का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा तब सामने आता है, जब प्रिंसिपल मोबाइल पर एक मैसेज टाइप करते हैं और एक विद्यार्थी से उसे सभी बच्चों के सामने पढ़ने के लिए कहते हैं। मैसेज में लिखा होता है कि सीएम हेल्पलाइन में बिना सूचना दिए शिकायत करने वाले विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल में जीरो नंबर देना है, उनकी कॉपियां सख्ती से जांचनी हैं और वार्षिक परीक्षा में फेल होना चाहिए।इसके बाद प्रिंसिपल विद्यार्थियों से पूछते हैं कि इस मैसेज को डिलीट कर दें या रहने दें। बच्चे उनसे मैसेज हटाने की गुहार लगाते हैं। वे आगे शिकायत नहीं करने की बात भी कहते सुनाई देते हैं।

ये भी पढ़ें: CG Weather: छत्तीसगढ़ में बढ़ी रात की ठंड, बलरामपुर में पारा 8.3 डिग्री; सुकमा से 9.9 डिग्री का अंतर

बच्चे बोले- सर, मैसेज डिलीट कर दीजिए

वीडियो में विद्यार्थी बार-बार प्रिंसिपल से मैसेज डिलीट करने का अनुरोध करते दिखाई देते हैं। इस दौरान प्रिंसिपल कहते हैं कि जब उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में की गई शिकायत डिलीट नहीं की तो वे मैसेज क्यों डिलीट करें। बातचीत के दौरान वे विद्यार्थियों से कमरा खाली करने को भी कहते हैं। साथ ही यह भी कहते हैं कि अब उन्हें बच्चों से डर लगने लगा है और कोई गलत घटना हो गई तो वे क्या करेंगे।

ये भी पढ़ें: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वापसी करेंगे श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलेंगे

प्रिंसिपल ने स्वीकारा वीडियो, बोले- भाषा में गलती हुई

वीडियो वायरल होने के बाद प्रिंसिपल देवेंद्र कुमार ने इसे सही बताया है। हालांकि, उन्होंने अपनी भाषा में गलती स्वीकार की है। उनका कहना है कि उनका उद्देश्य विद्यार्थियों को नुकसान पहुंचाना नहीं था, बल्कि स्कूल में अनुशासन बनाए रखना था।प्रिंसिपल के अनुसार, शिकायत से एक दिन पहले कमरे का पंखा बंद हो गया था। विद्यार्थियों को पहले यह समस्या उन्हें बतानी चाहिए थी, ताकि वे उसे ठीक करवा सकते। उन्होंने कहा कि वे किसी भी विद्यार्थी का बुरा नहीं चाहते और शिक्षक कभी बच्चों का नुकसान नहीं करते।

ये भी पढ़ें: Indigo ने जेद्दा-मदीना की उड़ानें फिर शुरू की, रियाद-दम्माम की फ्लाइट्स 7 दिसंबर तक रद्द, देखें एडवाइजरी

बोले- अब जेन-जी का जमाना, व्यवहार बदलना होगा

प्रिंसिपल ने कहा कि दिनभर की ड्यूटी के कारण थकान हो जाती है और कभी-कभी बोलने के दौरान भाषा में गलती हो सकती है। उन्होंने माना कि आगे से अपनी भाषा पर ध्यान रखेंगे। उनका कहना है कि पहले के समय में शिक्षक बच्चों को अनुशासन के लिए डांटते या सख्ती करते थे, लेकिन अब जमाना बदल गया है। आज के विद्यार्थी जेन-जी पीढ़ी के हैं और शिक्षकों को भी समय के अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव करना होगा।

ये भी पढ़ें: अमेरिकी वायुसेना का क्लाउड सिस्टम हैक, 200 से ज्यादा सैन्य ठिकानों का डेटा खतरे में!

वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

इस पूरे घटनाक्रम ने स्कूलों में विद्यार्थियों की शिकायतों के समाधान की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि विद्यार्थियों को शौचालय, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की परेशानी है तो उनकी शिकायत सुनना और उसका समाधान करना स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी है। वहीं, शिकायत करने पर परीक्षा में नंबर काटने या फेल करने की धमकी देने जैसी बातें शिक्षा व्यवस्था की गंभीर चिंता को सामने लाती हैं। अब इस मामले में शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन की ओर से आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सबकी नजर है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts