PlayBreaking News

‘राजा शिवाजी’ का पहला पोस्टर रिलीज ;1 मई 2026 को सिनेमा में देगी दस्तक

फिल्म ‘राजा शिवाजी’ उस दौर की कहानी कहेगी, जब देश का बड़ा हिस्सा विदेशी सत्ता के अधीन था और शिवाजी महाराज ने स्वराज का सपना देखा। उनके साहस, रणनीति और संघर्ष ने इतिहास की धारा बदल दी।
Follow on Google News
1 मई 2026 को सिनेमा में देगी दस्तक
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर एक्टर-डायरेक्टर रितेश देशमुख ने अपनी महत्वाकांक्षी ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमा में रिलीज़ होगी।

    शिवा महाराज की जयंती पर खास तोहफा

    19 फरवरी को शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर रिलीज़ किया गया यह पोस्टर स्वराज के संघर्ष की झलक दिखाता है। मेकर्स ने पोस्टर के साथ एक प्रभावशाली कैप्शन साझा किया-“जब अंधेरा था, तब एक ज्योति जली, जब इतिहास ठहरा, तब एक युवा योद्धा ने उसे फिर से लिखा।” 

    पोस्टर में दिखा रणभूमि का जोश

    पोस्टर में रितेश देशमुख तलवार और भगवा ध्वज थेमे रणभूमि में खड़े नजर आ रहे हैं। उनका लुक साहस, नेतृत्व और स्वराज की भावना को दिखाता है। विजुअल्स से साफ है कि फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है और इसमें ऐतिहासिक घटनाओं को सिनेमाई अंदाज में पेश किया जाएगा।

    स्वराज की कहानी पर आधारित

    फिल्म ‘राजा शिवाजी’ उस दौर की कहानी कहेगी, जब देश का बड़ा हिस्सा विदेशी सत्ता के अधीन था और शिवाजी महाराज ने स्वराज का सपना देखा। उनके साहस, रणनीति और संघर्ष ने इतिहास की धारा बदल दी। फिल्म में इसी प्रेरणा यात्रा को बड़े परदे पर जीवंत करने की कोशिश की जाएगी।

    फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और जेनेलिया डिसूजा ने किया 

    इस ऐतिहासिक फिल्म में कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। इनमें संजय दत्त, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, फरदीन खान और भाग्यश्री जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और जेनेलिया डिसूजा ने किया है। वहीं संगीत की जिम्मेदारी मशहूर जोड़ी अजय-अतुल ने संभाली है, जिससे फिल्म के म्यूजिक को लेकर भी काफी उत्साह है।

    रितेश देशमुख का वर्क फ्रंट

    रितेश देशमुख हाल ही में ‘हाउसफुल 5’ और ‘मस्ती 4’ में नजर आए थे। इसके अलावा वह ‘धमाल 4’ में भी दिखाई देंगे। फिल्मों के साथ-साथ वह इस समय ‘बिग-बॉस मराठी सीजन 6’ को भी होस्ट कर रहे हैं। ‘राजा शिवाजी’ के जरिए रितेश एक नई ऐतिहासिक और एडवेंचर कहानी दर्शकों के सामने ला रहे हैं। पोस्टर ने साफ संकेत दे दिया है कि यह फिल्म भव्यता, भावना और इतिहास तीनों का संगम होने वाली है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts