कौन उठाएगा ट्रॉफी?आज मिलेगा ‘द 50’ का असली खिलाड़ी

टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो The 50 अब अपने सबसे बड़े मोड़ पर पहुंच गया है। 50 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ ये सफर आज अपने ग्रैंड फिनाले के साथ खत्म होने जा रहा है। कई हफ्तों तक चले टास्क, ड्रामा और स्ट्रेटेजी के बाद अब सिर्फ 5 खिलाड़ी फाइनल तक पहुंचे हैं, जिनमें से एक आज विनर बनेगा।
Follow on Google News
social media
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    टीवी का चर्चित रियलिटी शो 'द 50' अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। कई हफ्तों तक दर्शकों को एंटरटेन करने के बाद आज इस शो का ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है। शुरुआत में 50 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ यह सफर अब सिर्फ 5 फाइनलिस्ट तक सिमट गया है। आज रात इनमें से कोई एक खिलाड़ी ट्रॉफी उठाएगा और पहले सीजन का विनर बनेगा।

    यह भी पढ़ें: Eid सेलिब्रेशन : सलमान ने बालकनी से फैंस को किया ग्रीट, सारा ने बुआ के घर मनाया त्योहार, जहीर खान ने भी शेयर की तस्वीरें

    कब और कहां देखें फिनाले?

    अगर आप भी इस शो के फैन हैं, तो आज का दिन खास है। ‘द 50’ का ग्रैंड फिनाले आज यानी 22 मार्च को प्रसारित होगा।

    • जियोहॉटस्टार पर: रात 9 बजे
    • कलर्स चैनल पर: रात 10:30 बजे

    मेकर्स ने फिनाले का प्रोमो पहले ही रिलीज कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दर्शकों की एक्साइटमेंट अब अपने चरम पर है।

    /img/99/1774170300601

    यह भी पढ़ें: क्या सच में ‘लेजी’ हो रहे युवा? कॉर्पोरेट रेस से बाहर निकल रहे GenZ, वायरल हुआ ‘Lazy Girl Jobs’ ट्रेंड

    विनर को क्या मिलेगा?

    इस शो की खास बात इसकी प्राइज मनी भी है। शुरुआत से ही कंटेस्टेंट्स टास्क के जरिए रकम जोड़ते आ रहे हैं। अब तक जुड़ चुकी रकम: 40 लाख रुपए और विनर को मिलेगा: ट्रॉफी 40 लाख रुपए इतना ही नहीं खास ट्विस्ट जीतने वाले कंटेस्टेंट के एक लकी फैन को 50 लाख रुपए मिलेंगे।

    टॉप 5 फाइनलिस्ट: अब असली मुकाबला

    कड़ी टक्कर के बाद अब सिर्फ 5 कंटेस्टेंट्स फिनाले में पहुंचे हैं:

    • कृष्णा श्रॉफ
    • काका - रविंदर सिंह
    • फैसल शेख - मिस्टर फैसु
    • रजत दलाल
    • शिव ठाकरे

    इन पांचों ने पूरे सीजन में दमदार प्रदर्शन किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन आखिरी बाजी मारता है।

    टॉप 12 से टॉप 5 तक का सफर

    फिनाले से पहले शो में टॉप 12 कंटेस्टेंट्स भी चर्चा में रहे। इनमें शामिल थे:

    • प्रिंस नरूला
    • रिद्धि डोगरा
    • उर्वशी ढोलकिया
    • मनीषा रानी
    • अर्चना गौतम
    • विक्रांत सिंह राजपूत
    • नेहल चुडासमा

    इन सभी ने शो में अपना दम दिखाया, लेकिन फाइनल तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत और स्ट्रेटेजी की जरूरत थी।

    50 सितारों से शुरू हुआ था सफर

    ‘द 50’ की शुरुआत बड़े स्तर पर हुई थी। इसमें टीवी इंडस्ट्री से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स तक कुल 50 नामी चेहरे शामिल हुए थे। यही वजह है कि यह शो दर्शकों के बीच तेजी से पॉपुलर हो गया।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts