क्या सच में ‘लेजी’ हो रहे युवा?कॉर्पोरेट रेस से बाहर निकल रहे GenZ, वायरल हुआ ‘Lazy Girl Jobs’ ट्रेंड

कॉर्पोरेट गलियारों में एक साइलेंट रेवोल्यूशन चल रहा है। ‘हसल कल्चर’ की थकान के बीच Gen Z ने नया रास्ता चुना है ‘Lazy Girl Jobs’। नाम भले ही चौंकाता हो, लेकिन यह ट्रेंड आलस नहीं, बल्कि स्मार्ट वर्क और वर्क-लाइफ बैलेंस की मांग है।
Follow on Google News
कॉर्पोरेट रेस से बाहर निकल रहे GenZ, वायरल हुआ ‘Lazy Girl Jobs’ ट्रेंड
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एक समय था जब लंबी शिफ्ट, ओवरटाइम और ‘हसल कल्चर’ को सफलता का दूसरा नाम माना जाता था। सुबह से रात तक काम करना ही करियर ग्रोथ की गारंटी समझी जाती थी। लेकिन अब तस्वीर बदल रही है। नई पीढ़ी, खासकर Gen Z, इस सोच को चैलेंज कर रही है।

    अब फोकस सिर्फ पैसा कमाने पर नहीं, बल्कि सुकून से जीने पर है। इसी बदलती सोच से जन्म हुआ है एक नए ट्रेंड का- ‘Lazy Girl Jobs’। नाम भले ही अजीब लगे, लेकिन इसके पीछे की सोच बेहद साफ और व्यावहारिक है।

    यह भी पढ़ें: मोटापा बनेगा नौकरी जाने की वजह! नए नियम ने बढ़ाई टेंशन, जानिए कैसे?

    क्या है ‘Lazy Girl Jobs’ का मतलब?

    ‘Lazy Girl Jobs’ का मतलब आलस करना नहीं है। इसका असली मतलब है ऐसी नौकरी चुनना जो आपकी जिंदगी पर हावी न हो। ये वो जॉब्स हैं जहां काम तय समय में खत्म हो जाता है, अनावश्यक दबाव नहीं होता, ऑफिस का काम घर तक नहीं आता और सैलरी भी ठीक-ठाक मिलती है।

    ये भी पढ़ें: नेपाल में शी जिनपिंग की किताब जलाने का विवाद, चीन ने जताई कड़ी नाराजगी

    कहां से शुरू हुआ ये ट्रेंड?

    इस ट्रेंड की शुरुआत सोशल मीडिया से हुई। एक इन्फ्लुएंसर ने यह विचार रखा कि नौकरी आपकी पूरी पहचान नहीं होनी चाहिए।
    उनका मानना था कि जिंदगी सिर्फ काम के लिए नहीं बनी है। यही सोच धीरे-धीरे लाखों युवाओं तक पहुंची और आज यह एक बड़ा करियर ट्रेंड बन चुका है।

    इस कैटेगरी में किस तरह की नौकरियां आती हैं?

    ‘Lazy Girl Jobs’ के तहत ज्यादातर ऐसी नौकरियां आती हैं जो मानसिक रूप से हल्की हों और जिन्हें कहीं से भी किया जा सके। जैसे-

    • डेटा एंट्री जॉब्स- आसान और नियमित काम
    • प्रूफरीडिंग- टेक्स्ट में गलतियां सुधारना
    • कस्टमर सपोर्ट (ईमेल/चैट)- बिना कॉल के क्लाइंट हैंडल करना
    • वर्चुअल असिस्टेंट- शेड्यूल और मेल मैनेज करना
    • सोशल मीडिया मॉडरेशन- कंटेंट पर नजर रखना

    इन जॉब्स में 24 घंटे उपलब्ध रहने की जरूरत नहीं होती और काम का दबाव भी नहीं रहता है।

    युवाओं की पसंद क्यों बन रहा ये ट्रेंड?

    आज की पीढ़ी ने यह समझ लिया है कि सिर्फ पैसा ही सब कुछ नहीं है। मानसिक शांति, परिवार के लिए समय और खुद के लिए स्पेस भी उतना ही जरूरी है। ‘Lazy Girl Jobs’ इसी जरूरत को पूरा करता है। वर्क-फ्रॉम-होम की सुविधा, फिक्स टाइमिंग, कम तनाव और बेहतर लाइफ बैलेंस बस यही वजह है कि युवा इसे अपनी जीत मान रहे हैं।

    हर ट्रेंड की तरह इसे लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि  इससे करियर ग्रोथ धीमी हो सकती है, स्किल डेवलपमेंट कम हो सकता है और भविष्य में ऐसी नौकरियां AI से खतरे में आ सकती हैं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts