Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गरियाबंद :सड़क किनारे मिली रायपुर से लापता लड़की की लाश, रिश्तेदार बोले- बॉयफ्रेंड संग भागी थी

शव की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं किया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हत्या के कारण सामने आएंगे।
सड़क किनारे मिली रायपुर से लापता लड़की की लाश, रिश्तेदार बोले- बॉयफ्रेंड संग भागी थी

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला से खौफनाक घटना सामने आई है। सड़क किनारे नहर के पास एक युवती का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह खुलासा तब हुआ जब शव से तेज दुर्गंध आई जिसके बाद पास जाकर देखने पर झाड़ियों के बीच युवती की लाश पड़ी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। मामला राजिम थाना क्षेत्र का है।

लोग बोले- 2-3 दिन से तेज बदबू आ रही थी

राजिम थाना प्रभारी अमृत साहू के मुताबिक, घटना श्यामनगर–देवरी मार्ग की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार बदबू आ रही थी। शनिवार सुबह जब ग्रामीण बदबू के स्रोत की ओर गए, तो नहर किनारे झाड़ियों के पास शव दिखाई दिया। इसके बाद मौके पर देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवती की पहचान व मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

रिश्तेदार- 14 दिन पहले बॉयफ्रेंड संग भागी थी

प्रारंभिक जांच में शव की पहचान रायपुर के टिकरापारा इलाके की रहने वाली चंचल साहू के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, युवती 30 जनवरी से गायब थी। मामले में रिश्तेदारों ने बताया कि करीब 14 दिन पहले वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ घर से चली गई थी। इसके बाद परिवार की ओर से टिकरापारा थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

PM रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

शव की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने फिलहाल किसी भी नतीजे पर पहुंचने से इनकार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाया गया है, जो घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts