Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Miss World 2025 बनीं थाईलैंड की ओपल सुचाता, भारत की नंदिनी गुप्ता टॉप-8 से बाहर

Follow on Google News
Miss World 2025 बनीं थाईलैंड की ओपल सुचाता, भारत की नंदिनी गुप्ता टॉप-8 से बाहर
थाईलैंड की 21 साल की ओपल सुचाता चुआंगश्री ने मिस वर्ल्ड 2025 का ताज अपने नाम कर लिया है। यह मुकाबला हैदराबाद के हाइटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित किया गया था, जिसमें 108 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

नंदिनी ने किया भारत को रिप्रेजेंट

भारत की नंदिनी गुप्ता ने भी मिस वर्ल्ड 2025 में शानदार प्रदर्शन किया और टॉप-20 तक का सफर तय किया, लेकिन वो टॉप-8 में अपनी जगह नहीं बना सकीं। हालांकि उन्होंने टॉप मॉडल का खिताब जीतकर भारत का सिर ऊंचा किया।

कौन हैं नंदिनी गुप्ता

राजस्थान के कोटा की रहने वाली 21 साल की नंदिनी गुप्ता ने 2023 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता था। नंदिनी ने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है इसी के साथ पब्लिक स्पीकिंग में भी उनकी अच्छी पकड़ हैं। उन्होंने कई बड़े फैशन डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक किया है। नंदिनी सोशल वर्क में भी एक्टिव रहती हैं।

ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड का जलवा

बॉलीवुड सुपरस्टार सोनू सूद इस साल मिस वर्ल्ड के ज्यूरी मेंबर्स में शामिल रहे। उनके समाजिक कार्यों के लिए उन्हें मिस वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। जैकलीन फर्नांडिस और ईशान खट्टर ने भी शानदार परफॉर्मेंस से जलवा बिखेरा। वहींं साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी, मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर और विजय देवरकोंडा जैसे सितारे शामिल हुए।

2025 की बाकी विजेताएं

फर्स्ट रनर-अप: हासेट डेरेज (इथियोपिया) सेकेंड रनर-अप: माजा क्लाज्दा (पोलैंड) थर्ड रनर-अप: ओरेली जोआचिम (मार्टिनिक)

भारत की मिस वर्ल्ड विनर्स

मिस वर्ल्ड मंच पर भारत की रीता फारिया ने 1966 में एशिया की पहली मिस वर्ल्ड बनकर इतिहास रचा। इसके बाद ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017) ने ताज अपने नाम किया। ये भी पढ़ें- कॉमर्शियल गैस सस्ती, FD पर ब्याज घटा, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून 2025 में हो रहे ये बड़े बदलाव
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts