Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

41 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं भारती सिंह,बेटे को दिया जन्म; फैंस और सेलेब्स ने दी बधाई

कॉमेडियन भारती सिंह 41 साल की उम्र में दोबारा मां बनीं। 19 दिसंबर को उन्होंने बेटे को जन्म दिया। भारती ने अपनी पूरी प्रेग्नेंसी में काम जारी रखा और फैंस के सामने एक्टिव रहीं। पति हर्ष लिंबाचिया के साथ कपल के घर खुशियों का माहौल है। फैंस को नन्हे राजकुमार की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार है।
बेटे को दिया जन्म; फैंस और सेलेब्स ने दी बधाई
कॉमेडियन भारती सिंह फिर बनीं मां
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कॉमेडियन भारती सिंह के घर 19 दिसंबर को फिर से खुशियों की लहर दौड़ गई। 41 साल की उम्र में उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। भारती को आज सुबह लाफ्टर शेफ की शूटिंग करनी थी, लेकिन वॉटर बैग फटने की वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका नन्हा राजकुमार दुनिया में आया।

    फैंस और सेलेब्स ने दी बधाई

    भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को दोबारा माता-पिता बनने पर फैंस और सेलेब्स ने ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। कपल ने 2017 में शादी की थी। भारती ने इससे पहले 2022 में अपने बेटे गोला (असल नाम लक्ष्य) को जन्म दिया था।

    बेटी की ख्वाहिश रही अधूरी

    पहले बच्चे के बाद भारती ने दूसरा बच्चा चाहने की इच्छा जताई थी। हालांकि उन्होंने कई इंटरव्यू और शो में बेटी होने की ख्वाहिश जाहिर की थी। व्लॉग में उन्होंने कहा था कि अगर बेटी होगी तो उसे लहंगा पहनाएंगी। लेकिन इस बार उनका बेटा ही हुआ।

    प्रेग्नेंसी के दौरान भी सक्रिय रहीं

    भरती ने अपनी पूरी प्रेग्नेंसी में काम जारी रखा। वह 'लाफ्टर शेफ सीजन 3' की शूटिंग करती रहीं और फैंस के सामने व्लॉग भी करती थीं। सेट पर अक्सर बच्चे के बारे में बातें करती दिखीं। उनके इस सक्रिय रवैये की फैंस ने खूब तारीफ की।

    जुड़वा बच्चों की अफवाहें

    भरती का बड़ा बेबी बंप देखकर लोग सोचने लगे कि शायद वह जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं। हर्ष ने मजाक में कहा कि वह जुड़वा नहीं बल्कि तीन बच्चों को जन्म देने वाली हैं। अब डिलीवरी हो चुकी है और साफ हो गया कि यह केवल मजाक था। अब फैंस को भारती के नन्हे राजकुमार की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार है।

    Shorts
    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts