Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कटनी में भीषण सड़क हादसा-कोयला वाहन ने बाइक को रौंदा, सतना के दो युवकों की मौके पर मौत

स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत भेड़ा टेक बायपास मार्ग पर देर रात हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से सतना से जबलपुर जा रहे थे।
कटनी में भीषण सड़क हादसा-कोयला वाहन ने बाइक को रौंदा, सतना के दो युवकों की मौके पर मौत
फाइल फोटो

कटनी। स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत भेड़ा टेक बायपास मार्ग पर देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित कोयला वाहन ने आगे चल रही पल्सर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि टक्कर मारने के बाद एलपीडी वाहन भी सड़क पर पलट गया।

ये भी पढ़ें: सागर में दिनदहाड़े युवक की हत्या, सिर पर किए कई वार; वारदात CCTV में कैद

सतना से जा रहे थे जबलपुर 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सतना निवासी सुखेंद्र कोल और राजेश कोल पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 19 Z 2912) पर सवार होकर सतना से जबलपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे भेड़ा टेक बायपास के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार एलपीडी वाहन (क्रमांक UP 72 BT 7315) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिरे और गंभीर चोटों के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर मर्ग कायम कर लिया गया है। पुलिस ने सतना में परिजनों को सूचना दे दी है, जिससे परिवारों में मातम छा गया है।

ये भी पढ़ें: इंदौर में सिटी बस बनी मौत का पहिया! राजबाड़ा पर 3 लोग चपेट में, एक की मौत

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts