Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पांढुर्णा में तेलंगाना एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में अफरा-तफरी, नई दिल्ली से हैदराबाद जा रही थी ट्रेन

Follow on Google News
पांढुर्णा में तेलंगाना एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में अफरा-तफरी, नई दिल्ली से हैदराबाद जा रही थी ट्रेन
छिंदवाड़ा। तेलंगाना एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई। जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। नई दिल्ली से हैदराबाद जा रही 12724 तेलंगाना एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार को छिंदवाड़ा के पांढुर्णा रेलवे स्टेशन के पास आग लग गई। पांढुर्णा स्टेशन से 1 किलोमीटर की दूरी पर ट्रेन की पैंट्री कार से यात्रियों ने धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। इसके बाद गायत्री फाटक पर ट्रेन को रोका गया।

आग बुझाकर ट्रेन को किया रवाना

तेलंगाना एक्सप्रेस 18 अगस्त की शाम 4 बजे नई दिल्ली से चलकर हैदराबाद जा रही थी। 19 अगस्त की सुबह 5.37 बजे पांढुर्णा रेलवे स्टेशन से निकली। ट्रेन को करीब 1 किलोमीटर की दूरी के बाद गायत्री फाटक पर रोका गया। ट्रेन के पैंट्री कार बोगी कोच नंबर 201811/सी में आग लग गई। आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। रेलवे के अधिकारियों को खबर की गई। पांढुर्णा रेलवे कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल, कोई जनहानि नहीं हुई है। आधे घंटे बाद आग को बुझाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। https://twitter.com/psamachar1/status/1692808830030065908?s=20

आग लगने के कारणों की जांच शुरू

ट्रेन भोपाल से गुजरने के बाद इटारसी होते हुए नागपुर की ओर जा रही थी। ट्रेन का नागपुर पहुंचने का समय सुबह 7.10 बजे का है, लेकिन पांढुर्णा रेलवे स्टेशन के पास ही ट्रेन से धुआं उठने लगा और इसे रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि पैंट्री कार के नीचे से ट्रेन में धुंआ निकल रहा था। फिलहाल, आग कैसे लगी, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच की जा रही है। मध्य प्रदेश की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts