Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दर्दनाक सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक पलटा: 1 की मौत ,36 घायल, 14 की हालत गंभीर

Follow on Google News
तेज रफ्तार ट्रक पलटा: 1 की मौत ,36 घायल, 14 की हालत गंभीर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    खंडवा।
    जिले के मूंदी-सनावद हाईवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 लोगों से भरा तेज रफ्तार आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 36 लोग घायल हो गए। इनमें 14 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना पुनासा चौकी क्षेत्र के डूडगांव के पास की है।

    मृतक की पहचान 60 वर्षीय बाबूलाल, निवासी ग्राम तलवड़िया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सभी लोग तलवड़िया गांव से मामेरा लेकर ठुकरा देवला गए थे। परिवार में खुशी का माहौल था, जो लौटते वक्त इस हादसे में मातम में बदल गया।

     

    घायलों को इंदौर रेफर
    हादसे के बाद घायलों को पहले सनावद अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 14 लोगों को खंडवा जिला अस्पताल से इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। अन्य घायलों का भी इलाज जारी है। कई लोगों को सिर, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

     

     

    रेस के दौरान टक्कर की आशंका
    हादसे में घायल 16 वर्षीय मानव केवट ने बताया कि दुर्घटना के समय दो आयशर ट्रक तेज रफ्तार में रेस लगा रहे थे। इसी दौरान उनका वाहन दूसरे ट्रक से टकरा गया, जिससे संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सड़क से नीचे उतरकर करीब 25-30 फीट दूर जाकर पलट गया।

    चीख-पुकार के बीच चला राहत कार्य
    हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई लोग ट्रक के नीचे दब गए और मदद के लिए चीखते-चिल्लाते रहे। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

     

    पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव
    मृतक बाबूलाल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है।

    ओवरलोडिंग और लापरवाही बनी वजह
    पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे के पीछे ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार और ओवरटेक को प्रमुख कारण माना जा रहा है। साथ ही वाहन की तकनीकी स्थिति और चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts