PlayBreaking News

तपती गर्मी में आया चलता-फिरता AC:अब जेब में नहीं, गले में चलेगा; Sony का नया डिवाइस गर्मी से देगा राहत

गर्मी का मौसम आते ही लोगों का हाल बेहाल होने लगता है। तेज धूप, पसीना और उमस के बीच बाहर निकलना किसी टास्क से कम नहीं लगता। ऐसे में अब भारी AC या कूलर की जरूरत शायद थोड़ी कम हो जाए, क्योंकि सोनी एक ऐसा स्मार्ट गैजेट लेकर आया है जिसे आप शर्ट के अंदर पहन सकते हैं और चलते-फिरते ठंडक महसूस कर सकते हैं।
Follow on Google News
अब जेब में नहीं, गले में चलेगा; Sony का नया डिवाइस गर्मी से देगा राहत
Sony Wearable AC

सोनी का यह वियरेबल AC खास तौर पर उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद माना जा रहा है जो लंबे समय तक बाहर रहते हैं। जैसे डिलीवरी एजेंट, ऑफिस जाने वाले लोग, ट्रैवलर्स, बाइक राइडर्स या धूप में काम करने वाले यूजर्स। गर्मी में बार-बार पसीने और थकान से परेशान लोगों के लिए ये डिवाइस राहत देने वाला साबित हो सकता है।

आखिर क्या है Sony का Wearable AC ?

सोनी का ये खास डिवाइस एक wearable neck AC है, जिसे गर्दन के पीछे फिट किया जाता है। देखने में ये छोटा और हल्का गैजेट लगता है, लेकिन कंपनी का दावा है कि यह शरीर को तुरंत कूलिंग एहसास दे सकता है। खास बात ये है कि इसे कपड़ों के अंदर आसानी से पहना जा सकता है, इसलिए बाहर से ज्यादा दिखाई भी नहीं देता।

ये भी पढ़ें: भोपाल: BJP का 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर खत्म, ‘मोबाइल पार्किंग’ बनी आकर्षण का केंद्र

कैसे काम करता है ये छोटा Cooling Gadget ?

यह डिवाइस थर्मोइलेक्ट्रिक कूलिंग टेक्नोलॉजी पर काम करता है। आसान भाषा में समझें तो यह गर्दन के हिस्से को ठंडा करता है, जिससे पूरे शरीर को ठंडक महसूस होने लगती है। इसमें स्मार्ट सेंसर भी दिए गए हैं जो आसपास का तापमान समझकर अपने आप कूलिंग लेवल को एडजस्ट कर सकते हैं। यानी धूप ज्यादा होगी तो कूलिंग भी ज्यादा महसूस होगी।

छोटा डिजाइन, लेकिन फीचर्स बड़े

कंपनी ने इस डिवाइस को बेहद कॉम्पैक्टऔर लाइटवेट बनाया है ताकि यूजर इसे लंबे समय तक आराम से पहन सके। नए मॉडल में पहले के मुकाबले बेहतर बैटरी बैकअप, स्मार्ट टेम्परेचर कंट्रोल और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। यानी इसे आसानी से चार्ज किया जा सकता है और लंबे समय तक इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रहा है ये Gadget ?

इन दिनों सोशल मीडिया पर सोनी का ये वियरेबल AC काफी चर्चा में है। लोगों को इसका पोर्टेबल AC वाला कॉन्सेप्ट बेहद फ्यूचरिस्टिक लग रहा है। कई यूजर्स इसे जेब वाला AC तो कुछ पर्सनल कूलिंग मशीन कह रहे हैं। खासकर गर्म जगहों में लोग इसे काफी उपयोगी गैजेट मान रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के 9 जगहों के बदले गए नाम : क्यों लिया गया ये फैसला, जानें पूरी वजह...

क्या सिर्फ Cooling या Heating भी करेगा वियरेबल AC ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनी के कुछ वियरेबल कूलिंग डिवाइस में हीटिंग मोड भी दिया जाता है। यानी सर्दियों में यही डिवाइस शरीर को गर्म रखने में भी मदद कर सकता है। अगर नए मॉडल में ये फीचर मौजूद रहा, तो यह सिर्फ गर्मी ही नहीं बल्कि पूरे साल काम आने वाला गैजेट बन सकता है।

वियरेबल AC के फायदे क्या हैं ?

इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी portability है। इसे कहीं भी, कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह बिजली की ज्यादा खपत नहीं करता, हल्का है और सीधे शरीर को कूलिंग देता है। ऑफिस जाने वाले, ट्रैवल करने वाले और बाहर काम करने वाले लोगों के लिए यह काफी आरामदायक हो सकता है। इसके अलावा heavy AC या cooler की जरूरत हर जगह नहीं पड़ेगी।

लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं

हालांकि यह gadget काफी futuristic लगता है, लेकिन इसकी कुछ limitations भी हैं। यह पूरे कमरे को ठंडा नहीं करता बल्कि सिर्फ शरीर को कूलिंग एहसास देता है। बहुत ज्यादा गर्मी या extreme heat में इसकी कूलिंग सीमित महसूस हो सकती है। लगातार लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर battery backup भी एक चुनौती बन सकता है। वहीं इसकी कीमत भी आम कूलिंग गैजेट के मुकाबले ज्यादा हो सकती है।

क्या भविष्य में पर्सनल AC का ट्रेंड बढ़ेगा ?

जिस तरह गर्मी हर साल नए रिकॉर्ड तोड़ रही है, उसे देखते हुए वियरेबल कूलिंग गैजेट का ट्रेंड तेजी से बढ़ सकता है। लोग अब ऐसे डिवाइस पसंद कर रहे हैं जो पोर्टेबल हों, कम बिजली खर्च करें और पर्सनल कम्फर्ट दें। सोनी का ये नया वियरेबल AC इसी बदलती टेक्नोलॉजी का हिस्सा माना जा रहा है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts