🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

Instagram ने बदली अपनी पहचान, 10 साल पुराना डिजाइन किया OUT! नया Wordmark किया लॉन्च

Instagram ने करीब 10 साल बाद अपने Wordmark डिजाइन में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने ‘Instagram’ लिखे जाने वाले अक्षरों को नया और आधुनिक लुक दिया है, जबकि कैमरा वाला लोगो पहले जैसा ही रखा गया है। Adam Mosseri ने नए डिजाइन को शेयर कर यूजर्स से राय मांगी है। जानिए Instagram के नए डिजाइन में क्या बदला है।
Follow on Google News
Instagram ने बदली अपनी पहचान, 10 साल पुराना डिजाइन किया OUT! नया Wordmark किया लॉन्च
Instagram ने करीब 10 साल बाद अपने Wordmark डिजाइन में बड़ा बदलाव किया है।

इंस्टाग्राम आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में शामिल है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर उम्र के लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। कोई रील्स देखने के लिए इंस्टाग्राम खोलता है तो कोई फोटो-वीडियो शेयर करने और अपना कंटेंट लोगों तक पहुंचाने के लिए। वहीं, कई कंटेंट क्रिएटर्स इंस्टाग्राम के जरिए हर महीने अच्छी कमाई भी कर रहे हैं। अब इसी लोकप्रिय प्लेटफॉर्म ने करीब 10 साल बाद अपने डिजाइन में बड़ा बदलाव किया है।

10 साल बाद बदला इंस्टाग्राम का वर्डमार्क

इंस्टाग्राम ने अपने पूरे लोगो को बदलने के बजाय उसके वर्डमार्क यानी ‘इंस्टाग्राम’ लिखे जाने वाले डिजाइन में बदलाव किया है। नया वर्डमार्क पहले की तुलना में ज्यादा साफ, आधुनिक और बेहतर नजर आता है। कंपनी ने अक्षरों की बनावट में बदलाव किया है, लेकिन इंस्टाग्राम की पुरानी पहचान को पूरी तरह खत्म नहीं किया गया है। नए डिजाइन में पुराने कर्सिव स्टाइल की झलक अभी भी देखने को मिलती है। यानी कंपनी ने बदलाव और पुरानी पहचान के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है।

ये भी पढ़ें: ‘यह मेरे और छात्रों के बीच का संवाद है’, NALSAR विवाद में CJI सूर्यकांत ने BCI को लगाई फटकार

कैमरा वाला लोगो अभी भी वही

इस बदलाव की सबसे खास बात यह है कि इंस्टाग्राम ने अपना कैमरा आइकन वाला मुख्य लोगो नहीं बदला है। यूजर्स को ऐप में पहले की तरह ही कैमरा वाला लोगो दिखाई देगा। कंपनी ने फिलहाल सिर्फ ‘इंस्टाग्राम’ लिखे जाने वाले हिस्से में बदलाव किया है। इसका मतलब साफ है कि इंस्टाग्राम अपनी पुरानी पहचान को बनाए रखते हुए प्लेटफॉर्म को नया और फ्रेश लुक देना चाहता है।

Adam Mosseri ने खुद शेयर किया नया डिजाइन

इंस्टाग्राम के प्रमुख Adam Mosseri ने भी नए वर्डमार्क को लेकर जानकारी साझा की है। उनके मुताबिक, ऊपर दिखाई देने वाला यह डिजाइन काफी लंबे समय से बदला नहीं गया था। इसलिए कंपनी ने इसे थोड़ा रिफ्रेश करने का फैसला लिया। नए डिजाइन को लेकर कंपनी का मानना है कि यह मौजूदा विजुअल स्टाइल के साथ ज्यादा अच्छी तरह फिट बैठता है। साथ ही यह आज के डिजिटल डिजाइन ट्रेंड के हिसाब से भी ज्यादा आधुनिक नजर आता है।

Breaking News

पुराने अंदाज के साथ नया लुक

नए वर्डमार्क में कंपनी ने पूरी तरह से नया फॉन्ट इस्तेमाल करने के बजाय पुराने कर्सिव अंदाज को बरकरार रखा है। हालांकि, अक्षरों की शेप और डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं। यानी पहली नजर में लोगों को यह इंस्टाग्राम का ही नाम लगेगा, लेकिन ध्यान से देखने पर अक्षरों में अंतर साफ नजर आ सकता है। कंपनी का मकसद ऐसा डिजाइन तैयार करना है जो पुरानी पहचान से जुड़ा भी रहे और नया भी लगे।

नए डिजाइन पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया

Adam Mosseri को पहले से अंदाजा था कि डिजाइन में बदलाव के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ सकती हैं। इसलिए उन्होंने थ्रेड पर नए डिजाइन को शेयर करते हुए लोगों से इस बदलाव पर अपनी राय देने के लिए भी कहा। इसके बाद नए वर्डमार्क को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिले। कुछ लोगों को नया डिजाइन पसंद आया, जबकि कुछ यूजर्स पुराने डिजाइन को ही बेहतर मान रहे हैं।

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में मुनाफे का सपना दिखाया,7.50 लाख की चपत लगाकर गायब हुए ठग

Instagram की बदलती पहचान का हिस्सा

इंस्टाग्राम पिछले कुछ वर्षों में लगातार खुद को बदल रहा है। प्लेटफॉर्म पर रील्स, मैसेजिंग, क्रिएटर टूल्स और दूसरे फीचर्स को लगातार अपडेट किया गया है। इसके साथ ही ऐप के इंटरफेस और विजुअल स्टाइल में भी कई बदलाव हुए हैं। ऐसे में नया वर्डमार्क भी इंस्टाग्राम की इसी बदलती पहचान का हिस्सा माना जा रहा है। फिलहाल कंपनी ने पूरे लोगो को बदलने के बजाय सिर्फ अक्षरों को नया रूप दिया है। इसलिए यूजर्स को इंस्टाग्राम की पहचान में बहुत बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन करीब से देखने पर नया वर्डमार्क जरूर अलग नजर आएगा।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani
icon

Latest Posts