Google आज 28 साल का, आज भी उन्हीं 10 सिद्धांतों पर चल रही है कंपनीGoogle को आज 28 साल हो गए हैं, लेकिन कंपनी आज भी उन सिद्धांतों की लिस्ट को फॉलो करती है जो उसने अपने शुरुआती दिनों में बनाई थी। "Ten things we know to be true" नाम की यह लिस्ट तब लिखी गई थी जब Google को शुरू हुए कुछ ही साल हुए थे। कंपनी का कहना है कि वह आज भी समय-समय पर इस लिस्ट को रिव्यू करती है कि क्या ये बातें आज भी उतनी ही सही हैं। कुछ सिद्धांत सीधे सर्च बिजनेस से जुड़े हैं, तो कुछ कंपनी की बड़ी सोच को दिखाते हैं।वो 10 सिद्धांत जो Google ने नई कंपनी के तौर पर लिखे थे।
1. यूजर पर फोकस करो, बाकी सब खुद हो जाएगा
शुरू से ही हमारा फोकस बेस्ट यूजर एक्सपीरियंस देने पर रहा है। चाहे नया ब्राउजर डिजाइन करना हो या होमपेज का लुक बदलना हो, यूजर सबसे पहले है।
2. एक काम करो, लेकिन सबसे अच्छा करो
हम सर्च करते हैं। मुश्किल से मुश्किल प्रॉब्लम्स पर लगातार काम करके हमने कॉम्प्लेक्स चीजों को आसान बनाया और अपनी सर्विस को बेहतर करते रहे। आज हमारी सर्विस करोड़ों लोगों के लिए जानकारी ढूंढना तेज और आसान बना रही है।
3. धीरे से तेज बेहतर है
समय सबसे कीमती है। जब यूजर वेब पर कुछ सर्च करता है तो हमारा मकसद होता है कि उसे जितनी जल्दी हो सके उसका जवाब मिले और वो खुश होकर जाए।
4. वेब पर लोकतंत्र काम करता है
Google Search इसलिए काम करता है क्योंकि यह लाखों लोगों पर निर्भर है जो वेबसाइट्स पर लिंक शेयर करते हैं। इसी से पता चलता है कि कौन सी साइट ज्यादा यूजफुल है। Google हर पेज की अहमियत जांचने के लिए 200 से ज्यादा सिग्नल्स और कई तकनीकों का इस्तेमाल करता है।
5. जवाब के लिए डेस्क पर होना जरूरी नहीं
दुनिया तेजी से मोबाइल पर शिफ्ट हो रही है, लोग कभी भी, कहीं से भी जानकारी चाहते हैं। Google इसी के लिए मोबाइल के लिए नई टेक्नोलॉजी और सलूशन ला रहा है, जो लोगों को फोन पर ही कई काम करने में मदद करते हैं।
6. आप बिना बेईमानी के भी पैसा कमा सकते हैं
Google एक बिजनेस है। इसकी कमाई कंपनियों को सर्च टेक्नोलॉजी देने और अपनी साइट व दूसरी वेबसाइट्स पर विज्ञापन दिखाने से होती है। दुनिया भर में लाखों एडवर्टाइजर्स अपने प्रोडक्ट्स प्रमोट करने के लिए Google Ads का इस्तेमाल करते हैं, और हम उन्हीं एड को दिखाते हैं जो यूजर के लिए रिलेवेंट हों।
7. जानकारी की कोई कमी नहीं है
जब Google ने किसी भी दूसरी सर्च सर्विस से ज्यादा HTML पेज इंडेक्स कर लिए, तब हमारे इंजीनियर्स ने उन जानकारियों पर फोकस करना शुरू किया जो आसानी से नहीं मिलतीं। कई बार इसका मतलब सिर्फ सर्च में नया डेटाबेस जोड़ना होता है, जैसे पते, नंबर या बिजनेस डायरेक्टरी सर्च करना।
8. सूचना सीमाओं से बंधी नहीं है
Google की शुरुआत कैलिफोर्निया में हुई थी, लेकिन हमारा मिशन दुनिया के हर कोने में, हर भाषा में जानकारी पहुंचाना है। इसी मकसद से आज हमारे ऑफिस 60 से ज्यादा देशों में हैं और 130 से ज्यादा भाषाओं में सर्च रिजल्ट देते हैं।
9. गंभीर होने के लिए सूट पहनना जरूरी नहीं
Google के फाउंडर्स ने इसे इस सोच से बनाया था कि काम चैलेंजिंग होना चाहिए और उस चैलेंज में मजा भी आना चाहिए। हम मानते हैं कि सही कंपनी कल्चर से ही सबसे क्रिएटिव और बेहतरीन काम निकलता है।
10. सिर्फ बेहतरीन होना काफी नहीं है
हम बेहतरीन होने को शुरुआत मानते हैं, मंजिल नहीं। हम ऐसे टारगेट सेट करते हैं जो अभी नामुमकिन लगते हैं, क्योंकि हमें पता है कि उन्हें पाने की कोशिश में हम उम्मीद से कहीं आगे निकल जाएंगे। इनोवेशन और लगातार सुधार से हम उन चीजों को भी और बेहतर बनाते हैं जो पहले से ही अच्छा काम कर रही हैं।