Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

फ्लोरिडा में अनोखी जुगाड़, अजगरों को पकड़ने के लिए तैनात किए रोबोट खरगोश!

यह रोबोट खरगोश AI, हीट सिग्नेचर और गंध की मदद से असली शिकार जैसी हरकत करता है, ताकि अजगर अपने छिपने की जगह से बाहर आ जाएं।
फ्लोरिडा में अनोखी जुगाड़, अजगरों को पकड़ने के लिए तैनात किए रोबोट खरगोश!
अजगरों को पकड़ने के लिए तैनात किए रोबोट खरगोश

मियामी। फ्लोरिडा में बर्मीज अजगरों का आतंक बढ़ता जा रहा है, इसे देखते हुए इनसे निपटने के लिए अब हाई-टेक तरीका अपनाया गया है। यह है सोलर-पावर्ड रोबोट खरगोश। साउथ फ्लोरिडा वॉटर मैनेजमेंट डिस्ट्रिक्ट और यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा ने मिलकर यह खास प्रोजेक्ट शुरू किया था। इसमें वैज्ञानिकों ने रोबोटिक खरगोश के डिकॉय तैयार किए हैं जो बिल्कुल असली खरगोश जैसे लगते हैं।

कैसे काम करता है यह रोबोट?

यह रोबोट खरगोश AI, हीट सिग्नेचर और गंध की मदद से असली शिकार जैसी हरकत करता है, ताकि अजगर अपने छिपने की जगह से बाहर आ जाएं। जैसे ही कोई अजगर इसके करीब आता है, इसमें लगे AI-पावर्ड कैमरे उसे तुरंत पकड़ लेते हैं और अधिकारियों को अलर्ट भेज दिया जाता है। अलर्ट मिलते ही ट्रेंड पाइथन रिमूवल एजेंट मौके पर पहुंचते हैं और अजगर को पकड़ लेते हैं। गौरतलब है कि बर्मीज अजगरों ने फ्लोरिडा के लोकल वाइल्डलाइफ को काफी नुकसान पहुंचाया है। यह नई टेक्नोलॉजी हर साल होने वाले 'फ्लोरिडा पाइथन चैलेंज' और अन्य रिमूवल प्रोग्राम्स को सपोर्ट के लिए लाई गई है, न कि उनकी जगह लेने के लिए।

भारतीय वायुसेना की एक्सरसाइज 'तरंग शक्ति', राफेल, सुखोई और अमेरिकी F-35 गरजेंगे जोधपुर के आसमान में

सांप का शिकार हैं खरगोश 

सांप शिकार करते समय गर्मी महसूस करने और सूंघने की क्षमता का इस्तेमाल करते हैं, इसी को टारगेट करके इन रोबोट्स को बनाया गया है। हर रोबोट में AI-पावर्ड कैमरा लगा होता है जो आस-पास के इलाके पर लगातार नजर रखता है। जैसे ही कोई अजगर पास आता है, सिस्टम तुरंत साउथ फ्लोरिडा वॉटर मैनेजमेंट डिस्ट्रिक्ट के अधिकारियों को अलर्ट भेज देता है। अलर्ट मिलने के बाद अजगर को हटाने वाले एक ट्रेंड एजेंट को उस लोकेशन पर भेजा जाता है। 

इंसान बनाम रोबोट: इन्फ्लुएंसर ने 6 फीट ऊंचे ह्यूमनॉइड रोबोट से की केज फाइट, नतीजा उसके लिए अच्छा नहीं रहा

चुनिंदा जगहों पर कर रहे हैं तैनात

डिस्ट्रिक्ट और यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा इन रोबोट्स को साउथ फ्लोरिडा के उन इलाकों में तैनात कर रहे हैं, जहां अजगरों के छिपे होने की जानकारी है। इस तरीके का मकसद उन जगहों पर नजर रखना है, जहां पारंपरिक तरीकों से सर्वे करना मुश्किल होता है। घनी वनस्पति और मुश्किल इलाके में यह टेक्नोलॉजी वाइल्डलाइफ अधिकारियों को सांपों का पता लगाने का एक और कारगर तरीका देती है। अधिकारियों ने बताया, ये नए तरह के रोबोट गर्मी का सिग्नल और एक खास गंध छोड़ते हैं ताकि अजगर उनकी ओर आकर्षित हों। रोबोट्स में कैमरे लगे होते हैं जो अजगरों पर नजर रखते हैं और सांप के दिखने पर डिस्ट्रिक्ट के अधिकारियों को सूचना देते हैं। सूचना मिलने के बाद, डिस्ट्रिक्ट उस इलाके में अजगर को हटाने वाला एजेंट भेज सकता है।

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts