Tata Tiago EV 2026 लॉन्च:जानिए Punch EV के मुकाबले कौन-सी इलेक्ट्रिक कार है बेहतर

अगर 10 लाख रुपये के बजट में इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना है, तो ग्राहकों के सामने टियागो ईवी और टाटा पंच ईवी दोनों मजबूत विकल्प बनकर सामने आते हैं। दोनों कारें अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं। ऐसे में फीचर्स, रेंज और स्पेस के हिसाब से सही विकल्प चुनना जरूरी हो जाता है।
नई टियागो ईवी में क्या बदला ?
टाटा मोटर्स ने टियागो ईवी 2026 में कई नए फीचर्स और डिजाइन अपडेट शामिल किए हैं। कार के इंटीरियर और टेक्नोलॉजी एक्सपीरियंस को पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है। हालांकि बैटरी पैक पहले जैसा ही रखा गया है। कंपनी इसमें 19kWh और 24kWh के दो बैटरी विकल्प दे रही है, जिससे ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से मॉडल चुनने का विकल्प मिलता है।
ये भी पढ़ें: छतरपुर: दो महीने में चार कस्टोडियल डेथ, हाईकोर्ट का सरकार और पुलिस अधिकारियों को नोटिस
कीमत और वेरिएंट की पूरी जानकारी
नई टाटा टियागो ईवी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 6 लाख 99 हजार रुपये रखी गई है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 11 लाख 14 हजार रुपये तक जाती है। दूसरी तरफ टाटा पंच ईवी की शुरुआती कीमत 9.69 लाख रुपये एक्स शोरूम है। टियागो ईवी का प्योर प्लस वेरिएंट 9.49 लाख रुपये में आता है, जबकि Punch EV Smart 30 वेरिएंट की कीमत 9.69 लाख रुपये है।
पावर और बैटरी किसकी दमदार ?
टियागो ईवी के प्योर प्लस वेरिएंट में 55kW की पावर और 114Nm का टॉर्क मिलता है। वहीं पंच ईवी में 65kW की पावर और 154Nm का टॉर्क दिया गया है। पंच ईवी में 30kWh की बड़ी बैटरी मिलती है, जबकि टियागो ईवी में 24kWh बैटरी दी गई है। इसके अलावा पंच ईवी में IP67 रेटिंग भी मिलती है, जो बैटरी सुरक्षा को बेहतर बनाती है।
ये भी पढ़ें: Indigo Q4 Results: ₹2,536 करोड़ के घाटे में पहुंची देश की सबसे बड़ी एयरलाइन, रुपए की कमजोरी और महंगे फ्यूल का असर
रेंज और साइज में पंच ईवी मजबूत
पंच ईवी साइज के मामले में टियागो ईवी से बड़ी है। इसमें ज्यादा बूट स्पेस और ऊंचा ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है, जिससे खराब रास्तों पर ड्राइविंग आसान हो जाती है। रेंज की बात करें तो टियागो ईवी की क्लेम्ड रेंज 285 किलोमीटर है, जबकि पंच ईवी लगभग 350 किलोमीटर तक की क्लेम्ड रेंज देती है। लंबी दूरी तय करने वालों के लिए पंच ईवी ज्यादा बेहतर विकल्प बन सकती है।
फीचर्स में टियागो ईवी का पलड़ा भारी
जहां पंच ईवी का बेस मॉडल कुछ फीचर्स में सीमित नजर आता है, वहीं टियागो ईवी अपने प्राइस सेगमेंट में ज्यादा फीचर लोडेड पैकेज देती है। टियागो ईवी में इंफोटेनमेंट और कनेक्टेड फीचर्स बेहतर तरीके से मिलते हैं। पंच ईवी में ऐसे फीचर्स पाने के लिए ग्राहकों को ऊंचे वेरिएंट पर जाना पड़ सकता है। यही वजह है कि फीचर्स पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए टियागो ईवी आकर्षक विकल्प साबित हो सकती है।
किसे खरीदना रहेगा बेहतर ?
अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा रेंज, बड़ी साइज और एसयूवी जैसा अनुभव है, तो पंच ईवी बेहतर विकल्प हो सकती है। वहीं यदि कम बजट में ज्यादा फीचर्स और शहर में रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए इलेक्ट्रिक कार चाहिए, तो Tiago EV ज्यादा वैल्यू फॉर मनी साबित होगी। दोनों कारें अपने-अपने सेगमेंट में मजबूत विकल्प हैं और ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से चुनाव अलग हो सकता है।












