खत्म हुआ इंतजार :Tata Sierra का टीजर जारी होते ही बढ़ा एक्साइटमेंट, इस दिन लॉन्च होगी 'मोस्ट-अवेटेड' SUV

ऑटो डेस्क। देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे ज्यादा चर्चित एसयूवी Tata Sierra का पहला आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। लंबे समय से कार प्रेमी इस एसयूवी की लॉन्चिंग का इंतजार कर रहे थे। अब कंपनी ने साफ कर दिया है कि टाटा सिएरा को 25 नवंबर 2025 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। टीजर जारी होते ही यह SUV सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी है।
टीजर में झलक दिखी दमदार डिजाइन की
टाटा मोटर्स ने सोशल मीडिया पर जो नया टीजर शेयर किया है, उसमें सिएरा के नए अलॉय व्हील, सिग्नेचर कर्व्ड रियर विंडो, हाई-सेट बोनट और चौकोर व्हील आर्च की झलक दिखाई गई है। कंपनी ने इसके क्लासिक डिजाइन को बरकरार रखते हुए इसे आधुनिक टच दिया है। टीजर में इसकी पहचान बनी रहने वाली रियर प्रोफाइल को भी दिखाया गया है, जिसने पुराने Sierra फैंस में एक नॉस्टैल्जिक फीलिंग पैदा कर दी है।

लॉन्च डेट और वेरिएंट की जानकारी
कंपनी के मुताबिक, Tata Sierra को 25 नवंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में आएगी और Tata Curvv और Harrier के बीच पोजिशन की जाएगी।
यह SUV दो पावरट्रेन वर्जन में उपलब्ध होगी-
- ICE (पेट्रोल और डीजल)
- EV (इलेक्ट्रिक)
कंपनी पहले इसके ICE वर्जन को लॉन्च करेगी और कुछ महीनों बाद इसका इलेक्ट्रिक वर्जन पेश किया जाएगा।

फीचर्स में मिलेगा प्रीमियम अनुभव
टाटा मोटर्स ने सिएरा में कई एडवांस्ड फीचर्स देने की तैयारी की है। जानकारी के अनुसार, इसमें होगा-
- ट्रिपल स्क्रीन सेटअप- जिसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इंफोटेनमेंट और पैसेंजर स्क्रीन शामिल होंगी।
- एलईडी हेडलाइट्स और पैनोरमिक सनरूफ
- हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD)
- JBL ऑडियो सिस्टम
- वेंटिलेटेड सीट्स और वायरलैस चार्जिंग
- 540-डिग्री सराउंड कैमरा व्यू
- Level-2 ADAS (Advanced Driver Assistance System)
- ABS, EBD, हिल असिस्ट, ESC, TPMS और ISOFIX चाइल्ड एंकरिज जैसी सुरक्षा सुविधाएं।
ऑटो एक्सपो में दिखाया था कॉन्सेप्ट वर्जन
टाटा मोटर्स ने जनवरी 2025 के ऑटो एक्सपो में इस SUV का कॉन्सेप्ट वर्जन प्रदर्शित किया था। उस समय ही कंपनी ने संकेत दिए थे कि Sierra को फिर से भारतीय सड़कों पर लाया जाएगा। अब कंपनी ने इसे हकीकत बना दिया है।
बनेगी सेगमेंट की आइकॉनिक SUV!
टाटा मोटर्स का मानना है कि सिएरा का यह नया अवतार पुराने मॉडल की विरासत को नई तकनीक और लक्जरी के साथ आगे बढ़ाएगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसकी लॉन्चिंग के बाद मिड-साइज SUV मार्केट में प्रतिस्पर्धा और भी बढ़ जाएगी, क्योंकि यह SUV डिजाइन, फीचर्स और पावरट्रेन - तीनों ही मामलों में जबरदस्त पैकेज के साथ आ रही है।












