तमिल एक्टर विजय एंटनी की 16 साल की बेटी ने किया सुसाइड, घर पर फंदे से लटका मिला शव; कुछ दिनों से तनाव में थीं

एंटरटेनमेंट डेस्क। साउथ इंडस्ट्री से हैरान कर देने वाली दुखद खबर सामने आई है। तमिल सिनेमा के एक्टर और म्यूजिशियन विजय एंटनी की 16 साल की बेटी मीरा एंटनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीरा ने मंगलवार अलसुबह करीब 3 बजे चेन्नई के डीडीके रोड स्थित अपने घर में फांसी लगा ली। वह चेन्नई के एक प्राइवेट स्कूल में 12वीं की स्टूडेंट थी।
तमिल सिनेमा के एक्टर और म्यूजिशियन विजय एंटनी की 16 साल की बेटी मीरा एंटनी।[/caption]
तनाव में थीं मीरा
जानकारी के मुताबिक, मीरा को अलसुबह करीब 3 बजे चेन्नई के डीडीके रोड स्थित अपने घर में फांसी पर लटका हुआ देखा गया। जिसके बाद उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि एक्टर की बेटी पिछले कुछ दिनों से तनाव में थीं। घटना की सूचना मिलते ही थेनमपेट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चेन्नई के ओमंतुरार अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने सुसाइड का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। [caption id="attachment_88726" align="aligncenter" width="500"]
तमिल सिनेमा के एक्टर और म्यूजिशियन विजय एंटनी की 16 साल की बेटी मीरा एंटनी।[/caption]











