रायपुर में पार्षदों का हल्लाबोल, जोन-8 ऑफिस में जड़ा ताला
रायपुर नगर निगम के जोन-8 कार्यालय में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े काम लंबित होने पर भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। पार्षदों ने कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर निकलवाया और तालाबंदी कर दी। उन्होंने निगम प्रशासन पर जनता की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए लंबित काम जल्द पूरे करने की मांग की।
PREM
6 Nov 2026


























