खिलचीपुर में विश्व बंधुत्व दिवस पर रक्तदान शिविर, 52 लोगों ने किया रक्तदान
राजगढ़ के खिलचीपुर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी डॉ. दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर शासकीय अस्पताल में एक दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था से जुड़े सदस्यों और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Ramesh Dangi
23 Aug 2026


























