खिलचीपुर में विश्व बंधुत्व दिवस पर रक्तदान शिविर, 52 लोगों ने किया रक्तदान

खिलचीपुर। शिविर में दादी जी को रक्तदान के रूप में श्रद्धांजलि अर्पित की गई और कुल 52 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर और दादी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। डॉक्टरों और तकनीशियनों की टीम की देखरेख में सुरक्षित वातावरण में स्वास्थ्य परीक्षण के साथ रक्तदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज की जिला प्रभारी ब्रह्माकुमारी मधु दीदी, पूर्व विधायक राम प्रसाद दांगी, नगर पालिका अध्यक्ष राम जानकी मालाकार, सीबीएमओ डॉ. कमल दांगी, सेवाकेंद्र संचालिका नीलम दीदी और जीरापुर सेवाकेंद्र संचालिका बीके नम्रता दीदी विशेष रूप से मौजूद रहीं। संस्था से जुड़े सदस्यों और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए दादी जी को रक्तदान के रूप में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजन को लेकर उपस्थित लोगों में उत्साह रहा।
ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के SNCU में आग: झुलसी नवजात बच्ची की मौत, दो की हालत गंभीर; फायर सेफ्टी पर उठे सवाल
'दादी जी का जीवन विश्व शांति, प्रेम को समर्पित रहा'
आयोजन को संबोधित करते हुए बीके मधु दीदी ने कहा कि दादी जी का सम्पूर्ण जीवन विश्व शांति, प्रेम और वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना को समर्पित रहा। दादी ने 38 वर्षों तक संस्था की मुख्य प्रशासिका की भूमिका निभाते हुए 130 देश में सेवाकेंद्र खोलने के निमित्त बने। वह हमेशा अपने आप को निमित्त समझते हुए औरों को भी निमित्त निर्माण भाव और निर्मल वाणी रखने की प्रेरणा दादी ने अपने जीवन से दादी ने दी। पूर्व विधायक राम प्रसाद दांगी ने ब्रह्माकुमारी संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि दादी जी के समर्पण और दूरदर्शिता के कारण ही आज पूरे देश में ऐसे सेवा कार्य प्रत्यक्ष रूप से दिखाई दे रहे हैं।
डॉक्टरों की देखरेख में हुआ रक्तदान
शिविर में चिकित्सकों एवं तकनीशियनों की टीम की देखरेख में सुरक्षित वातावरण में स्वास्थ्य परीक्षण के साथ रक्तदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। जिले भर से आए ब्रह्माकुमारीज के भाई-बहनों, स्थानीय सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं और आमजन सहित कुल 52 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान के दौरान स्वास्थ्य परीक्षण सहित आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई।
ये भी पढ़ें: रायसेन: रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक, पुलिस ने की भाईचारे से त्योहार मनाने अपील
रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न भेंट किए गए
उपस्थित अतिथियों द्वारा सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन छापीहेड़ा सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी सीमा दीदी ने किया।





















