रायसेन :खड़ी गेहूं की फसल में लगी भीषण आग, 50 एकड़ फसल जलकर राख
मध्य प्रदेश के रायसेन में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लगने से करीब 50 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। इस हादसे में 11 किसानों की फसल नष्ट हो गई, जबकि आग बुझाने के दौरान एक ट्रैक्टर भी जल गया। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है।
Shivani Gupta
1 Apr 2026
































