असम चुनाव 2026:रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग ने बढ़ाई सियासी हलचल, क्या होगा सत्ता परिवर्तन या कायम रहेगी सरकार ?
असम में 9 अप्रैल को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। इस बार के चुनाव में पिछले चुनावों की तुलना में वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है। लोगों ने बढ़ चढ़कर मतदान का प्रयोग किया। असम में इस बार 2021 का रिकॉर्ड टूटा, कुल मिलाकर राज्य में 85 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई। चुनावी मैदान में 722 उम्मीदवार हैं, जिनमें सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई समेत बड़े दिग्गज शामिल है।
Rohit Sharma
23 Apr 2026


























