विश्वकर्मा जयंती पर घंसौर में निकली भव्य रैली, कारीगरों ने किया औजारों का पूजन
घंसौर नगर में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कारीगरों, मिस्त्रियों और श्रमिकों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर औजारों और मशीनों का पूजन किया। इसके बाद नगर में भव्य रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए और भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से नगर का माहौल भक्तिमय नजर आया।
Umesh Shrivastava
17 Sep 2026


























