सीहोर: मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर किया हंगामा, इलाज में लापरवाही के आरोप
सीहोर के वेदांता हार्ट केयर हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद इलाज की व्यवस्था और अस्पताल स्टाफ की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सात दिनों से भर्ती मरीज अशोक की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा इस कदर फूटा कि अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा हुआ और चक्काजाम की स्थिति बन गई।
Sunil Sharma
20 Nov 2026































