Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

वेलिंगटन टेस्ट: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 159/1; केएल राहुल ने रचा इतिहास

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में केएल राहुल ने अपनी बल्लेबाजी से बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दूसरे दिन अर्धशतक लगाते ही उन्होंने वह उपलब्धि हासिल कर ली, जो बतौर ओपनर वीरेंद्र सहवाग भी अपने टेस्ट करियर में नहीं कर पाए थे।
वेलिंगटन टेस्ट: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 159/1; केएल राहुल ने रचा इतिहास
वेलिंगटन टेस्ट: दूसरे दिन का खेल खत्म

राहुल अब सभी SENA देशों में टेस्ट अर्धशतक लगाने वाले भारत के पहले ओपनर बन गए हैं। वह दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 52 रन बनाकर नाबाद हैं। तीसरे दिन उनके पास सभी SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाला पहला भारतीय ओपनर बनने का मौका होगा।

केएल राहुल ने सभी SENA देशों में लगाया अर्धशतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में 50 से ज्यादा रन बनाते ही केएल राहुल ने इतिहास रच दिया। वह भारत के पहले ऐसे टेस्ट ओपनर बन गए हैं, जिन्होंने सभी SENA देशों की जमीन पर अर्धशतक लगाया है। इससे पहले वह ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका में शतक लगा चुके हैं। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अर्धशतक जड़कर उन्होंने यह खास उपलब्धि हासिल कर ली है।

ये भी पढ़ें: जीत के जश्न के बीच भावुक हुए रोहित-विराट, न्यूजीलैंड में आखिरी बार किया फैंस का अभिवादन

क्या है SENA देशों का मतलब?

क्रिकेट में SENA देशों से मतलब साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से होता है। इन देशों की परिस्थितियों में बल्लेबाजी करना किसी भी विदेशी खिलाड़ी के लिए चुनौतीपूर्ण माना जाता है। केएल राहुल ने इन चारों देशों में टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए अर्धशतक लगाने का कारनामा किया है। खास बात यह है कि उन्होंने यह रिकॉर्ड बतौर ओपनर बनाया है।

वीरेंद्र सहवाग भी नहीं कर पाए थे यह कारनामा

केएल राहुल ने जो उपलब्धि हासिल की है, वह वीरेंद्र सहवाग अपने पूरे टेस्ट करियर में बतौर ओपनर नहीं कर सके थे। सहवाग ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में टेस्ट शतक लगाए थे। साउथ अफ्रीका में भी उन्होंने शतक बनाया था, लेकिन उस मुकाबले में वह ओपनिंग नहीं कर रहे थे। वहीं, न्यूजीलैंड की जमीन पर सहवाग टेस्ट में अर्धशतक तक नहीं लगा सके थे।

एशियाई ओपनर्स में राहुल दूसरे नंबर पर पहुंचे

SENA देशों में टेस्ट अर्धशतक और शतक लगाने के मामले में केएल राहुल ने एशियाई ओपनर्स के बीच भी बड़ा मुकाम हासिल किया है। वह अब तक इन चार देशों में 13 बार 50 से ज्यादा रन की पारी खेल चुके हैं। इस सूची में उनसे आगे सिर्फ सुनील गावस्कर हैं, जिन्होंने 19 बार यह उपलब्धि हासिल की थी। राहुल ने श्रीलंका के दमुथ करुणारत्ने को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 12 बार 50 प्लस रन बनाने का रिकॉर्ड था।

Breaking News

दूसरे दिन 52 रन बनाकर नाबाद लौटे राहुल

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक केएल राहुल 116 गेंदों पर 52 रन बनाकर नाबाद थे। अपनी इस पारी में उन्होंने पांच चौके लगाए। एक समय न्यूजीलैंड के पास उन्हें आउट करने का मौका भी आया था, लेकिन राहुल बच गए। इसके बाद उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी की और अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

ये भी पढ़ें: PU Special : बीसीसीआई सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड, फिर भी दिव्यांग खिलाड़ी ऑटो चला रहे, जोमैटो डिलीवरी और फल बेचकर पाल रहे परिवार

तीसरे दिन शतक लगाकर बना सकते हैं नया रिकॉर्ड

केएल राहुल के पास टेस्ट मैच के तीसरे दिन एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने शतक से सिर्फ 48 रन दूर हैं। अगर राहुल तीसरे दिन अपना शतक पूरा कर लेते हैं, तो वह सभी SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले भारत के पहले ओपनर बन जाएंगे। ऐसे में अब सबकी नजरें उनके अगले दिन के प्रदर्शन पर रहेंगी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts