Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्वालियर में आवारा कुत्ते का आतंक! 4 साल की मासूम का गाल नोचा, बचाने आई मां को भी काटा

ग्वालियर के बड़ा गांव इलाके में आवारा कुत्ते ने घर के बाहर बैठी चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची का गाल बुरी तरह नोच लिया। उसे बचाने पहुंची मां भी हमले में घायल हो गई। बच्ची के गाल पर आठ टांके लगाए गए हैं। बेहतर इलाज और प्लास्टिक सर्जरी के लिए उसे जेएएच भेजा गया है।
ग्वालियर में आवारा कुत्ते का आतंक! 4 साल की मासूम का गाल नोचा, बचाने आई मां को भी काटा
कुत्ते के हमले में मासूम गंभीर घायल

ग्वालियर। शहर में आवारा कुत्तों के हमले का एक और मामला सामने आया है। बड़ा गांव इलाके में घर के बाहर बैठी चार साल की बच्ची पर कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। बच्ची के चेहरे पर गहरी चोट आई और उसे बचाने पहुंची मां भी कुत्ते का शिकार बन गई। हमले में बच्ची के गाल की त्वचा बुरी तरह फट गई, जबकि मां की गर्दन, हाथ और पैरों पर चोट आई है। परिवार बच्ची को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां आठ टांके लगाए गए। चेहरे पर गंभीर चोट के चलते उसे आगे के इलाज के लिए जेएएच रेफर किया गया।

बुरी तरह फटी गाल की त्वचा

घटना गुरुवार की है। बच्ची की मां त्रिवेणी घर के अंदर पानी लेने गई थीं। उन्होंने अपनी चार साल की बेटी को घर के बाहर चबूतरे पर बैठाया था। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता वहां पहुंचा और बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके चेहरे को पकड़कर गाल बुरी तरह नोच लिया। बच्ची की चीख सुनकर मां बाहर आईं तो देखा कि बेटी खून से लथपथ थी और उसके गाल की त्वचा बुरी तरह फट गई थी।

भोपाल मास्टर प्लान में लैंड यूज बदलाव पर लोग नाराज, बोले- आवासीय क्षेत्र को ग्रीन बेल्ट में शामिल किया गया

बेटी को बचाने पहुंची मां पर भी झपट्टा

बच्ची को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाने के लिए त्रिवेणी लकड़ी लेकर दौड़ीं, लेकिन कुत्ता बच्ची को छोड़कर उन पर भी हमला करने लगा। उसने मां की गर्दन पर दांत गड़ा दिए और हाथ-पैर पर भी काट लिया। मां ने किसी तरह खुद को बचाया, लेकिन कुत्ते ने बच्ची के पैरों पर भी हमला किया। शोर सुनकर बच्ची के पिता और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। काफी कोशिशों के बाद कुत्ते को वहां से भगाया गया।

बच्ची के गाल पर लगे आठ टांके

परिजन घायल बच्ची को मुरार के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उसके गाल पर आठ टांके लगाए। बच्ची के चेहरे और नाक पर भी चोट के निशान हैं, हालांकि उसकी आंख सुरक्षित है। चेहरे पर गंभीर चोट को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज और प्लास्टिक सर्जरी के लिए जयारोग्य अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार को भी बच्ची अस्पताल में भर्ती थी। घटना के बाद से वह डरी हुई है।

एक दिन में 286 लोग कुत्तों के काटने से घायल

ग्वालियर में कुत्तों के हमले का खतरा लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। गुरुवार को शहर के तीन अस्पतालों में कुत्तों के काटने के 286 मामले सामने आए। जिला अस्पताल मुरार में 95, जेएएच में 81 और हजीरा सिविल अस्पताल में 110 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। सभी को रेबीज से बचाव के लिए टीके लगाए गए। इसी दिन सीपी कॉलोनी में रहने वाले 44 वर्षीय भानू को उनके पालतू कुत्ते ने पैर में काट लिया। उन्हें जिला अस्पताल में टीका लगाने के साथ टांके भी लगाए गए। पैर की सर्जरी के बाद खून बहना रोका गया। अस्पताल पहुंचे मरीजों में चार साल की बच्ची समेत पांच लोगों की हालत गंभीर बताई गई।

कूनो नेशनल पार्क में फिर गूंजी किलकारियां, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG3 ने 4 शावकों को दिया जन्म

शहर में बढ़ते हमले चिंता का विषय

बड़ा गांव में बच्ची पर हमला और एक दिन में 286 लोगों का अस्पताल पहुंचना शहर में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर चिंता बढ़ा रहा है। घरों के बाहर, गलियों और बाजारों में घूमने वाले कुत्तों के हमले से बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में कुत्तों के हमलों को रोकने और लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की जरूरत है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts