'फील्ड पर उतरकर व्यापारियों से संवाद करें अधिकारी':सीएम योगी ने की राज्य कर विभाग की समीक्षा, जीएसटी संग्रह में उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर विभाग को पारदर्शी, जवाबदेह और तकनीक आधारित प्रशासन विकसित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कर संग्रह बढ़ाने के साथ ईमानदार व्यापारियों को सम्मान और सुविधाएं मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में राज्य कर विभाग की भूमिका बेहद अहम है।
Rohit Sharma
25 May 2026


























