योगी सरकार का बड़ा कदम: सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेंगे 1200 रुपए, प्राइवेट टीचरों को कैशलेस इलाज का लाभ
उत्तर प्रदेश के सरकारी परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब 10 लाख विद्यार्थियों को जल्द 1,200 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि विद्यार्थियों के पेरेंट्स के बैंक खातों में डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए भेजी जाएगी। इसके साथ ही योगी सरकार करीब 3 लाख प्राइवेट स्कूल टीचरों और उनके आश्रितों को कैशलेस मेडिकल इलाज देने की तैयारी कर रही है।
Rohit Sharma
14 Aug 2026


























