CG NEWS: सूरजपुर में बाघ की खाल की तस्करी का भंडाफोड़: खरीदार बनकर वन विभाग ने दबोचे 3 तस्कर, हथियार भी जब्त
सूरजपुर जिले में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को बाघ की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश वाइल्ड क्राइम ब्यूरो से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। सूचना में बताया गया था कि क्षेत्र में बाघ की खाल की अवैध खरीद-फरोख्त की तैयारी चल रही है। इसके बाद वन विभाग ने दो विशेष टीमों का गठन कर आरोपियों तक पहुंचने की रणनीति बनाई। टीम ने खुद को खरीदार बताकर तस्करों से संपर्क किया और तय स्थान पर सौदे के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Prem
29 Jul 2026



























