छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को बड़ी राहत,अब 425 प्रति क्विंटल मिलेगी कीमत, आंदोलन के बाद सरकार का फैसला
किसानों के आंदोलन के बाद सरकार का फैसला, पुराने पेराई सत्र के भुगतान पर भी बढ़ी दर का लाभ,छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों के आंदोलन के बीच राज्य सरकार ने खरीदी की दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 अक्टूबर की देर रात भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के बाद यह फैसला लिया। इससे पहले 8 अक्टूबर को किसानों ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किया था।
PREM
10 Oct 2026


























