धनोरा में कॉलेज और मिनी स्टेडियम की मांग, 20 दिन में कार्रवाई नहीं तो बड़े आंदोलन की चेतावनी
केवलारी और लखनादौन विधानसभा के मुख्य धनोरा विकासखंड में शासकीय महाविद्यालय और सर्वसुविधायुक्त खेल मैदान की मांग को लेकर क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं और नागरिकों ने शासन-प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। धनोरा से जुड़े करीब 150 गांवों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे नगरों में जाना पड़ता है।
Umesh Shrivastava
20 Aug 2026


























