धनोरा में कॉलेज और मिनी स्टेडियम की मांग, 20 दिन में कार्रवाई नहीं तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

लखनादौन। आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों के कारण कई विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 12 अप्रैल 2024 को धनोरा में महाविद्यालय की स्थापना की घोषणा की थी।
150 गांवों के विद्यार्थियों की बढ़ी परेशानी
धनोरा से जुड़े करीब 150 गांवों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे नगरों में जाना पड़ता है। आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों के कारण कई विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं और नागरिकों का कहना है कि धनोरा में शासकीय महाविद्यालय की स्थापना से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे नगरों में जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें: सीहोर में 7 लाख की सीसी रोड का लोकार्पण, नपाध्यक्ष ने गिनाए विकास कार्य
दो बार हो चुकी है कॉलेज की घोषणा
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 12 अप्रैल 2024 को धनोरा में महाविद्यालय की स्थापना की घोषणा की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी 18 जनवरी 2025 को सिवनी के मंच से धनोरा में महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। बावजूद इसके अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से छात्र-छात्राओं तथा युवाओं में निराशा है। विद्यार्थियों और नागरिकों ने घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने की मांग की है।
मिनी स्टेडियम की भी मांग
क्षेत्र में फुटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी और एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों के लिए सर्वसुविधायुक्त खेल मैदान और मिनी स्टेडियम बनाने की मांग की गई है। इसके लिए शासकीय महाविद्यालय के साथ खेल मैदान की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी गई है। युवाओं का कहना है कि सर्वसुविधायुक्त खेल मैदान मिलने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।
ये भी पढ़ें: शादी के रजिस्ट्रेशन में देर करना पड़ा भारी, डिप्टी कलेक्टर ने भैरूंदा नगर परिषद सीएमओ पर लगाया 750 रुपए जुर्माना
20 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी
ज्ञापन में मांग की गई है कि धनोरा में शासकीय महाविद्यालय के लिए जमीन, भवन और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जाए। साथ ही खेल मैदान और मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाए। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है।





















