इंदौर में शोर के खिलाफ हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन! पुलिस थानों में साउंड मीटर, साइलेंस जोन की सूची अखबारों में छापने के निर्देश
इंदौर में ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए हर पुलिस थाने में साउंड मीटर उपलब्ध कराने और हर वार्ड में दो स्वयंसेवक नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम की कचरा गाड़ियों का शोर 75% तक घटाने, साइलेंस जोन की सूची प्रकाशित करने और तीन सप्ताह में अनुपालन रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है।
Hemant Nagle
27 Oct 2026

























