सोहागपुर: तीसरे फेज की दुकानों की नीलामी पर घमासान, सत्ता पक्ष के पार्षदों ने भी जताया विरोध
सोहागपुर में एसजेएल स्कूल की जमीन पर नगर परिषद द्वारा बनी दुकानों की नीलामी का मामला एक बार फिर गरमा गया है। तीसरे फेज की दुकानों की नीलामी के प्रस्ताव को लेकर अब विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के पार्षदों ने भी विरोध दर्ज कराया है। नगर परिषद की बैठक में प्रस्ताव पर मतदान हुआ, जिसमें सत्ता पक्ष के तीन पार्षदों ने आपत्ति दर्ज कराई।
Neelam Tiwari
20 Aug 2026

























