ताशकंद पहुंचे PM मोदी, एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने किया गर्मजोशी से स्वागत; व्यापार-रक्षा समेत कई मुद्दों पर होगी बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंचे, जहां राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी यांगी उज्बेकिस्तान पार्क में पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और राष्ट्रपति के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। बैठक में व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा, डिजिटल कनेक्टिविटी और शिक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
Shivani Gupta
29 Aug 2026


























