ग्वालियर में डॉक्टर से 50 लाख की साइबर ठगी; बीआर नोवा ऐप से कराया निवेश, मोटे मुनाफे का दिया था लालच
ग्वालियर में साइबर ठगों ने ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक डॉक्टर से 50 लाख 12 हजार 196 रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने डॉक्टर को व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क किया और कथित वीआईपी ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर बीआर नोवा ऐप डाउनलोड कराया। करीब दस दिन तक अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराने के बाद जब डॉक्टर ने पैसे वापस मांगे तो ठगों ने 35 प्रतिशत अतिरिक्त रकम की मांग कर दी।
Rohit Sharma
16 Aug 2026
































