धीरेन्द्र शास्त्री के भाई शालिगराम को हाईकोर्ट से जमानत, 50 हजार के मुचलके पर रिहाई के आदेश
छतरपुर गोलीकांड मामले में गिरफ्तार संत धीरेन्द्र शास्त्री के भाई शालिगराम उर्फ छोटे सरकार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। जस्टिस अजय कुमार निरंकारी की सिंगल बेंच ने मंगलवार को फैसला सुनाया। शालिगराम पर मोतीलाल कुशवाहा पर जानलेवा हमला और गोली चलाने का आरोप है। कोर्ट ने 50 हजार रुपए के मुचलके पर रिहाई के आदेश दिए।
Sanjay Tiwari
15 Sep 2026


























