ग्वालियर में 50 बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग, ड्राइवर को लगी गोली
ग्वालियर के डबरा में 50 बच्चों से भरी स्कूल बस पर कार सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। सड़क से कार हटाने को लेकर विवाद के बाद आरोपियों ने ड्राइवर खेम सिंह को बस से खींचकर पीटा और चार गोलियां चलाईं। एक गोली ड्राइवर को लगी। घायल ड्राइवर को डबरा से ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
Dolly Wasvani
12 Sep 2026


























