बाड़ी: स्कूल की हालत खस्ता हाल, दीवार गिरी; 139 विद्यार्थी एक ही हॉल में पढ़ने को मजबूर
रायसेन के बाड़ी क्षेत्र के ग्राम भारकच्छ कला स्थित शासकीय बालक माध्यमिक शाला का भवन लंबे समय से जर्जर हालत में है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। 10 सितंबर को सुबह करीब 11:10 बजे अचानक भवन की एक दीवार का हिस्सा गिर गया, गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई छात्र नहीं था।
Buddhi Sharma
11 Sep 2026




























