यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला, 500 ड्रोन से बरसे बम; 9 लोगों की मौत
रूस ने शनिवार को यूक्रेन के कई शहरों और इलाकों पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के मुताबिक करीब 500 ड्रोन तैनात किए गए। हमलों में कम से कम 9 लोगों की मौत और दर्जनों के घायल होने की खबर है। रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे के ठिकानों पर जवाबी हमले भी किए।
Dolly Wasvani
13 Sep 2026


























