छग शराब घोटाले में बड़ा खुलासा,कांग्रेस भवन तक 880 करोड़ पहुंचने का ED ने किया दावा, रामगोपाल अग्रवाल की 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच
शराब सिंडिकेट से राजीव भवन तक कथित कैश नेटवर्क,छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED की नई कार्रवाई से सियासी हलचल तेज होने की संभावना है। एजेंसी का दावा है कि शराब सिंडिकेट से जुटाई गई 860 से 880 करोड़ रुपये की रकम रायपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंचाई गई थी। इस मामले में तत्कालीन कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की 9.06 करोड़ रुपये की दो संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की गई हैं।
PREM
13 Oct 2026


























