भूपेश बघेल पहुंचे सेंट्रल जेल, रामगोपाल से मुलाकात; सरकार पर साधा निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को रायपुर सेंट्रल जेल में कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से करीब 10 मिनट मुलाकात की। उन्होंने सरकार पर रामगोपाल को गलत तरीके से जेल में रखने का आरोप लगाया। शराब घोटाले में जमानत मिलने के बावजूद चार अन्य लंबित मामलों के कारण उनकी रिहाई अटकी हुई है।
PREM
6 Nov 2026

























