बैतूल:15 साल से न्याय के लिए भटक रहा दिव्यांग, पीड़ित बोला-8 दिन में कब्जा नहीं हटा तो कलेक्टर से मांगूंगा जहर
जमीन और मकान से कथित अवैध कब्जा हटवाने के लिए पिछले 15 वर्षों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे बैतूल निवासी दिव्यांग रामचरण अतुलकर का सब्र अब जवाब दे गया है। जनसुनवाई में कार्रवाई का भरोसा मिलने के बावजूद उन्होंने प्रशासन को आठ दिन का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि तय समय में कब्जा नहीं हटाया गया, तो वे अगली जनसुनवाई में कलेक्टर से जहर मांगेंगे।
Devesh Dubey
29 Jul 2026


























