Raipur:15 अगस्त से पहले रायपुर सेंट्रल जेल से 9 उम्रकैदी रिहा, हाथ में गीता लेकर निकले बंदी, बोले- अब बाकी जिंदगी अच्छे से गुजारेंगे
रायपुर सेंट्रल जेल से स्वतंत्रता दिवस से पहले 9 उम्रकैदियों को रिहा किया गया है। इनमें एक महिला बंदी भी शामिल है। सभी बंदी हत्या के मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। शासन के आदेश और निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनकी शेष सजा में छूट दी गई, जिसके बाद उन्हें जेल से बाहर आने का मौका मिला। रिहाई के दौरान भावुक और अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिलीं। कई बंदियों के हाथ में गीता थी। कुछ को लेने उनके परिजन जेल पहुंचे थे, जबकि कुछ बंदी अकेले ही जेल से बाहर निकले। बाहर निकलने के दौरान उनके चेहरों पर खुशी साफ
PREM
13 Aug 2026



























