Bhopal News : सांसद आलोक शर्मा बोले...सिंहस्थ 2028 की जरूरतों को ध्यान में रखकर हो संत हिरदाराम नगर स्टेशन का विकास
भोपाल के सांसद आलोक शर्मा ने बुधवार को संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने आगामी सिंहस्थ 2028 की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर विकास कार्य करने को कहा है। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर यात्री प्रतिक्षालय, लिफ्ट, रिजर्वेशन काउंटर व स्टाफ बढ़ाने की आवश्यकता है।
Naresh Bhagoria
1 Jul 2026
































