Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bhopal News : सांसद आलोक शर्मा बोले...सिंहस्थ 2028 की जरूरतों को ध्यान में रखकर हो संत हिरदाराम नगर स्टेशन का विकास

भोपाल के सांसद आलोक शर्मा ने बुधवार को संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने आगामी सिंहस्थ 2028 की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर विकास कार्य करने को कहा है। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर यात्री प्रतिक्षालय, लिफ्ट, रिजर्वेशन काउंटर व स्टाफ बढ़ाने की आवश्यकता है।
सांसद आलोक शर्मा बोले...सिंहस्थ 2028 की जरूरतों को ध्यान में रखकर हो संत हिरदाराम नगर स्टेशन का विकास

भोपाल। सांसद आलोक शर्मा ने बुधवार को हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के साथ संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई और अमृत योजना अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों को देखा। सांसद शर्मा ने रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी उज्जैन सिंहस्थ की जरूरतों को ध्यान में रखकर स्टेशन के विकास की योजना बनाएं। सांसद शर्मा ने यात्री प्रतीक्षालय बढ़ाने, दिव्यांग व वरिष्ठजनों को लिफ्ट की सुविधा और रिजर्वेशन काउंटर बढाने के साथ ही स्टाफ की कमी को भी इंगित किया।

यात्री सुविधाएं बढ़ाने रेल मंत्री को पत्र लिखेंगे

सांसद शर्मा ने कहा कि संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर मैन पावर और यात्री सुविधाएं बढाने के लिए वे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी पत्र लिखेंगे। सांसद शर्मा के कहा कि जिस प्रकार से आगामी सिंहस्थ की तैयारियां चल रही हैं संत हिरदाराम नगर जंक्शन पर यातायात का दबाव बढ़ेगा। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया और सीनियर डीईएन केके निगम ने बताया कि संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर लगभग 30 करोड़ के विकास कार्यों का निर्माण अमृत योजना के अंतर्गत किया जा रहा है जबकि लगभग 7 करोड़ के निर्माण कार्य पहले से चल रहे हैं।

/img/89/1782912491925

स्टेशन पर गोडाउन बनाने की जरूरत 

रेल अधिकारियों से चर्चा करते हुए सांसद शर्मा ने कहा कि संत हिरदाराम नगर स्टेशन व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र है। यहां कपड़ा और बर्तन की मंडी है। यहां रोजाना बड़ी मात्रा में सूरत, बड़ौदा, मुंबई से आने वाला सामान उतरता है। व्यापारियों को माल रखने की सुविधा के लिए स्टेशन पर ही गोडाउन बनाए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए व्यापारी मंडल ने उन्हें ज्ञापन दिया है। सांसद शर्मा ने कहा कि इसके लिए स्टेशन के बार अतिरिक्त खाली भूमि पर पीपीपी मॉडल पर गोडाउन निर्माण कराया जा सकता है। व्यापारी इसके लिए तैयार हैं।

/img/89/1782912517384

साफ-सफाई की निगरानी की जरूरत

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि पिछले वर्षों में काफी कार्य संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर हुए हैं, अब तो स्टेशन जंक्शन भी बन गया है। आगे भविष्य की प्लानिंग यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के हिसाब से होना चाहिए। प्लेटफार्म और पूरे परिसर में साफ सफाई की निगरानी और बढाने की आवश्यकता है। निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक योगेंद्र बघेल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक, सौरभ कटारिया, वरिष्ठ मंडल यांत्रिकी प्रबन्धक कृष्ण कुमार निगम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम बंसल सहित पदाधिकारी एवं रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे। 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts